कैंटर चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

नूरपुरबेदी - रूपनगर मुख्य मार्ग पर गांव औलख के नजदीक कैंटर चालक ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 05:20 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 05:20 PM (IST)
कैंटर चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत
कैंटर चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

संवाद सहयोगी, नूरपुरबेदी: नूरपुरबेदी - रूपनगर मुख्य मार्ग पर गांव औलख के नजदीक कैंटर चालक ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान रविदर सिंह निवासी बड़वा के रूप में हुई है। मृतक के पिता चरण सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह और उसका लड़का गांव तख्तगढ़ स्थित दाना मंडी में धान बेचने गए हुए थे। शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे उसका लड़का अपने मोटरसाइकिल पर वह अपनी एक्टिवा पर घर जा रहे थे। जब औलख नजदीक गुग्गा मैड़ी मंदिर के पास पहुंचे, तो कैंटर चालक नंबर (पीबी 12 के 8970) ने उसके लड़के के मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे राहगीरों की मदद से सरकारी अस्पताल सिंहपु़र ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घाोषित कर दिया। वही एएसआइ राम कुमार ने बताया कि कैंटर चालक की पहचान कुलदीप सिंह पुत्र धर्म चंद निवासी सिबल माजरा थाना नूरपुरबेदी के रूप में हुई है। शव का पोस्टमार्टम कर वारिसों को सौंप दिया है। मृतक अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था और वह अपने पीछे विधवा पत्नी और दो बच्चे छोड़ गया है। उधर नौजवान की मौत विधानसभा स्पीकर राणा केपी सिंह, विधायक अमरजीत सिंह संदोआ, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बरिदर ढिल्लों, पूव्र शिक्षा मंत्री दलजीत सिंह चीमा, ब्लाक समिति के चेयरमैन प्रेम दास बजरूड़, अश्वनी शर्मा, मास्टर जगन नाथ भंडारी, डा. राकेश राणा ने दुख व्यक्त किया है।

chat bot
आपका साथी