मौजूदा हालातों में साधु संतों के उपदेशों पर चलने की जरूरत

शिव महापुराण कथा का धार्मिक कार्यक्रम मोहल्ला प्रीत नगर में छठे दिन वीरवार को भी जनमानस का अध्यातत्मिक मार्गदर्शन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 05:37 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 05:37 PM (IST)
मौजूदा हालातों में साधु संतों के उपदेशों पर चलने की 
 जरूरत
मौजूदा हालातों में साधु संतों के उपदेशों पर चलने की जरूरत

जागरण संवाददाता, नंगल: शिव महापुराण कथा का धार्मिक कार्यक्रम मोहल्ला प्रीत नगर में छठे दिन वीरवार को भी जनमानस का अध्यातत्मिक मार्गदर्शन किया गया। पांच दिसंबर तक चलने वाले कथा कार्यक्रम में संजय शास्त्री महाराज अलसू वालों ने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि आज जरूरत है धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजनों के साथ-साथ साधु संतों की ओर से दिए गए उपदेशों पर चलने की। तभी हम मानवता को धर्म मार्ग पर ले जाकर समृद्धि दिला सकते हैं। कार्यक्रम के आयोजन की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि देखा जा रहा है कि भौतिकवाद के युग में हर इंसान धन कमाने की होड़ में लगा हुआ है। ऐसे में सामाजिक सरोकारों से लोगों का विमुख होना सही नहीं है। हर इंसान को खुद समाज की बेहतरी के लिए योगदान देने के साथ-साथ अन्य लोगों को भी सामाजिक सरोकार निभाने के प्रति जागरुक करना होगा।

कथा कार्यक्रम में एडवोकेट राकेश बाली, अमित कौशल, राकेश मेहता, वरिदर बाली, धर्मपाल बंसल, रामपाल पाली, शिव कुमार शर्मा, मनीष वशिष्ट, प्रभलीन, ठेकेदार रछपाल शर्मा, शिव कुमार जसवाल, सतपाल डोगरा, बलराम शर्मा, रो•ाी शर्मा, राणा रछपाल सिंह, पं. मनोज शर्मा, कमल किशोर कौशल, राकेश शर्मा, किशोरी लाल, शीश पाल चंदेल, गुरबख्श् राणा, जगदेव राणा, रणबीर चंदेल, कुलदीप चंदेल, जसवीर गौतम, स्वर्ण सिंह राणा आदि भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी