अध्यात्मिक ज्ञान ही समाज को बना सकता है समृद्ध : संजय

लोक कल्याण के मकसद से मोहल्ला प्रीत नगर में आयोजित शिव महापुराण कथा के धार्मिक कार्यक्रम के मंगलवार चौथे दिन भी प्राणी मात्र का अध्यात्मिक मार्गदर्शन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 05:14 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 05:14 PM (IST)
अध्यात्मिक ज्ञान ही समाज को बना सकता है समृद्ध : संजय
अध्यात्मिक ज्ञान ही समाज को बना सकता है समृद्ध : संजय

जागरण संवाददाता, नंगल: लोक कल्याण के मकसद से मोहल्ला प्रीत नगर में आयोजित शिव महापुराण कथा के धार्मिक कार्यक्रम के मंगलवार चौथे दिन भी प्राणी मात्र का अध्यात्मिक मार्गदर्शन किया गया। देव भूमि हिमाचल के अलसु गांव से पधारे संजय शास्त्री ने कहा कि नश्वर जीवन में अंत समय में प्रभु का नाम ही साथ जाएगा। इसलिए प्राणी को जीवन में धर्म संस्कारों के अनुरूप जीवन यापन करते हुए लोक कल्याण में सहयोग देते रहना चाहिए। जीवन में भक्ति के साथ-साथ दान का बहुत महत्व है। साधन संपन्न लोगों को अधिक से अधिक दान पुण्य करके जरूरतमंदों की सेवा करनी चाहिए। दान करने वालों पर सदैव प्रभु की कृपा बनी रहती है। धर्म ग्रंथों के प्रचार प्रसार को तेज करने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि केवल अध्यात्मिक ज्ञान ही समाज को कुरीतियों से मुक्त करवा कर समृद्ध बना सकता है। कार्यक्रम में एडवोकेट राकेश बाली, अमित कौशल, राकेश मेहता, वीरेंद्र बाली, धर्म पाल बंसल, राम पाल पाली, शिव कुमार शर्मा, मुनीष वशिष्ट, प्रभलीन, शिव कुमार जसवाल, विनय ग्रोवर, योगाचार्य आरएस राणा, कमल किशोर कौशल, राकेश कुमार, किशोरी लाल आदि भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी