धर्म ग्रंथों के उपदेशों का कर्म रूप से सभी करें पालन : बाबा बाल जी

शहर इंदिरा नगर में लोक कल्याण के लिए आयोजित भव्य श्री भक्तमाल कथा कार्यक्रम रविवार को भक्तिमय वातावरण में संपन्न हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Nov 2021 04:52 PM (IST) Updated:Sun, 14 Nov 2021 04:52 PM (IST)
धर्म ग्रंथों के उपदेशों का कर्म रूप से सभी करें पालन : बाबा बाल जी
धर्म ग्रंथों के उपदेशों का कर्म रूप से सभी करें पालन : बाबा बाल जी

जागरण संवाददाता, नंगल: शहर इंदिरा नगर में लोक कल्याण के लिए आयोजित भव्य श्री भक्तमाल कथा कार्यक्रम रविवार को भक्तिमय वातावरण में संपन्न हो गया। कथा कार्यक्रम में श्री राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां ऊना के संचालक राष्ट्र संत बाबा बाल जी महाराज ने उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि अच्छे कार्य करते रहने तथा किसी का बुरा न करने का उपदेश देते हुए बाल जी ने कहा कि आयोजित किए गए कार्यक्रम का उद्देश्य यही है कि सभी प्राणियों को प्रभु चरणों से जोड़ा रखा जा सके। जब तक प्रभु का आशीर्वाद नहीं मिलेगा, तब तक दुनिया का कोई भी साधन प्राणी को सच्ची शांति नहीं दे सकता। इसलिए यह जरूरी है कि जीवन की हर जिम्मेदारियों का निर्वहन करने से ज्यादा प्रभु चरणों में लीन रहना है।

पूज्य श्री ने कहा कि भक्ति मार्ग पर चलने से ही प्राणी प्रभु की कृपा प्राप्त कर सकता है। कपिला बंधुओं की ओर से आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में वेद ग्रंथों के प्रेरणा प्रसंगों से प्राणी मात्र का अध्यात्मिक मार्गदर्शन इसलिए किया गया है, ताकि सभी प्रभु चरणों में लीन रह कर राष्ट्र व समाज कल्याण के लिए काम कर सकें। सभी भक्तों को उपदेशों को कर्म रूप से अपनाने की प्रेरणा देते हुए बाल जी ने कहा कि देखा जा रहा है कि इंसान सुख सुविधाओं के बावजूद निराशा व तनाव में फंसता जा रहा है। यह इसलिए है क्योंकि प्राणी इस दुनिया की सच्चाई से अवगत नहीं है।

बाबा बाल जी ने कहा कि जिस व्यक्ति पर प्रभु की अपार कृपा है, उसका दुनिया में कोई भी बाल बांका नहीं कर सकता। जो लोग अपने साधनों का प्रयोग मानवता के कल्याण के लिए करने की वजाय दूसरों का अहित करने में लगे रहते हैं, अंत समय में उन्हें पछताना ही पड़ता है। सुख व शक्तियों के हर पल का प्रयोग सकारात्मक दुष्टिकोण व समर्पण की भावना प्रकट करते हुए सभी फैसले परमात्मा पर छोड़ देने चाहिए।

इस मौके पर समाज सेवक सुभाष कपिला, इंद्र मोहन कपिला, भाजपा नंगल के प्रधान राजेश चौधरी, वरूण देव मंदिर के प्रधान अनिल राणा, राजेंद्र जैरथ, पार्षद मंजीत मट्टू, तरसेम मट्टू के अलावा दूर-दराज से आए बाबा बाल जी के शिष्यों ने भी सच्चिदानंद भगवान श्री कृष्ण के जय घोष लगा कर लोक कल्याण की कामना की।

chat bot
आपका साथी