धार्मिक कार्यक्रम में उपदेशों से किया भक्तों का मार्गदर्शन

लोक कल्याण के उद्देश्य से वार्ड नंबर एक की दोबेटा कालोनी में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 04:38 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 04:38 PM (IST)
धार्मिक कार्यक्रम में उपदेशों से किया भक्तों का मार्गदर्शन
धार्मिक कार्यक्रम में उपदेशों से किया भक्तों का मार्गदर्शन

जागरण संवाददाता, नंगल: लोक कल्याण के उद्देश्य से वार्ड नंबर एक की दोबेटा कालोनी में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

समाजसेवक कुलदीप चंदेल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लोगों का अध्यात्मिक मार्गदर्शन किया गया। इस दौरान फोरमैन हंसराज चंदेल को उनकी विशेष सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। दोबेटा गांव की सुंदरकांड मंडली के प्रधान शीश पाल चंदेल ने कार्यक्रम में संगीतमय उपदेशों से लोगों को जीवन में अहंकार से दूर रहकर समर्पण की भावना से बिना भेदभाव के साथ समाजसेवा जारी रखने का संदेश दिया। पार्षद सरोज की सेवाओं को भी आयोजकों ने सराहनीय बताते हुए उन्हें सिरोपा देकर सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रम में जसबीर गौतम, बासुदेव गौतम, स्वर्ण चंदेल, नरेंद्र शर्मा, करनैल राणा, रणबीर राणा आदि सहित बड़ी संख्या में भक्तजनों ने प्रभु का गुणगान करते हुए समाजसेवा में योगदान जारी रखने का संकल्प दोहराया।

chat bot
आपका साथी