राजीव राजा ने किया साई बाबा का गुणगान

साईं बाबा को समर्पित साईं संध्या का धार्मिक कार्यक्रम मोजोवाल में संपन्न हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 04:06 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 04:06 PM (IST)
राजीव राजा ने किया साई बाबा का गुणगान
राजीव राजा ने किया साई बाबा का गुणगान

जागरण संवाददाता, नंगल: साईं बाबा को समर्पित साईं संध्या का धार्मिक कार्यक्रम मोजोवाल में संपन्न हो गया। साईं बाबा की विराट प्रतिमा से सुशोभित मंच पर पूजा अर्चना करके शुरू किए गए कार्यक्रम में इलाके के जाने-माने गणमान्य लोगों ने शामिल होकर नतमस्तक माथा टेका। पटियाला से आई साईं भजन मंडली के गायक राजीव राजा ने साईं बाबा का गुणगान करते हुए वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। गुणगान के दौरान बताया कि साईं बाबा जब अपने भक्तों पर कृपा करते हैं, तो वे जीवन में सफलता की ओर बढ़ते हैं। एक के बाद एक प्रस्तुत की गई भेटों ने ऐसा रंग जमाया जिसे देख आभास हो रहा था कि खुद साईं बाबा भक्तों में विराजे हों।

कार्यक्रम के आयोजक जय साईं नाथ क्लब के प्रधान आशीष अत्री की ओर से कार्यक्रम में पहुंचे नगर कौंसिल के चेयरमैन संजय साहनी, पार्षद रूपा रानी, मोजोवाल व्यापार मंडल के प्रधान लाला सुभाष चीटू को सम्मानित किया। ठेकेदार नरेंद्र कांडा, राजेश भुक्खाड़, दीपक शर्मा सरपंच, सुभाष चौधरी, दिलीप कुमार, दीपक कुमार, पार्षद विद्यासागर आदि को सम्मानित करके यह संकल्प दोहराया गया कि जय नाथ साईं क्लब हमेशा समाज सेवा के साथ ही लोगों का मार्गदर्शन करने के लिए प्रयासरत रहेगा। विशेष रूप से उपस्थित हुए शिव आश्रम मोजोवाल के संचालक स्वामी मुल्ख राज गिरी ने कहा कि यह सराहनीय है कि युवाओं की ओर से प्रत्येक वर्ष साईं बाबा को समर्पित धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। निश्चित रूप से इस कार्यक्रम के कारण इलाके पर साईं बाबा की अपार कृपा बनी रहेगी। उन्होंने सभी को जीवन में निस्वार्थ तथा समर्पण की भावना से समाज कल्याण में योगदान देते रहने के लिए भी प्रेरित किया।

chat bot
आपका साथी