प्रकाश पर्व को समर्पित करवाया कीर्तन समागम

गुरुद्वारा कोतवाली साहिब मोरिडा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व को समर्पित कीर्तन समागम करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Sep 2021 04:33 PM (IST) Updated:Wed, 08 Sep 2021 04:33 PM (IST)
प्रकाश पर्व को समर्पित करवाया कीर्तन समागम
प्रकाश पर्व को समर्पित करवाया कीर्तन समागम

संवाद सूत्र, मोरिडा: गुरुद्वारा कोतवाली साहिब मोरिडा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व को समर्पित कीर्तन समागम करवाया गया। हेड ग्रंथी हरिदर सिंह ने बताया कि सब कुछ तेरा वेलफेयर सोसयाटी मोरिडा ने डेरा कार सेवा मोरिडा और इलाका निवासियों के सहयोग से कीर्तन समागम करवाया गया। समागम के दौरान भाई कंवर हरमिदर सिंह पावर कालोनी रूपनगर वाले, भाई ओंकार सिंह श्री फतेहगढ़ साहिब वाले, भाई कुलवंत सिंह हजूरी रागी गुरुद्वारा कोतवाली साहिब, बीबी जसकीरत कौर और बीबी जससिरत कौर बाबा नंद लाल जी अकादमी घडूंआ के रागी जत्थों ने संगत को कथा कीर्तन से निहाल किया। इस मौके पर हरदीप सिंह आनंद सोसायटी प्रधान, बाबा हरप्रीत सिंह मोरिडा, रविदर सिंह राजू, अमरीक सिंह, गुरविदर सिंह रीहल, अवतार सिंह घड़ूआ, इंद्रजीत सिंह, जगनदीप सिंह अनंद, सुरजीत सिंह ताजपुरा, नंबरदार जगतार सिंह कांझला व परमात्मा सिंह भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी