श्री गुरु हरकिशन के प्रकाश दिवस को समर्पित कीर्तन दरबार सजाया

श्री गुरु हरकिशन जी के प्रकाश दिवस को समर्पित गुरुद्वारा कोतवाली साहिब मोरिडा में कीर्तन दरबार सजाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 03:21 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 03:40 PM (IST)
श्री गुरु हरकिशन के प्रकाश दिवस को समर्पित कीर्तन दरबार सजाया
श्री गुरु हरकिशन के प्रकाश दिवस को समर्पित कीर्तन दरबार सजाया

संवाद सूत्र, मोरिडा: श्री गुरु हरकिशन जी के प्रकाश दिवस को समर्पित गुरुद्वारा कोतवाली साहिब मोरिडा में कीर्तन दरबार सजाया गया। गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी हरिदर सिंह ने बताया कि सब किछ तेरा वेलफेयर सेवा सोसायटी ने कार सेवा मोरिडा और इलाके की संगत के सहयोग से कीर्तन दरबार करवाया गया। इसमें सिख कौम के महान रागी भाई परमवीर सिंह लुधियाना वाले, वाचक ज्ञानी मनजीत सिंह उड़ीक और भाई सुरिदर सिंह और भाई नछत्तर सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब के जत्थे ने संगत को कथा -कीर्तन से निहाल किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में इलाके की संगत ने हाजरी भरी। इस दौरान सोसायटी प्रधान हरदीप सिंह आनंद, गुरिदर सिंह रीहल, रविदर सिंह राजू, इंद्रजीत सिंह, अवतार सिंह घड़ूंआं, जगनदीप सिंह आनंद, जस्सा सिंह, जयमल सिंह, परमात्मा सिंह, संत सिंह, नायब तसीलदार हरिदरजीत सिंह, अमरीक सिंह, हैपी केवल, सरपंच सुरजीत सिंह, परदमण सिंह, सुरजीत सिंह, तरोलचन सिंह संत, सुखप्रीत सिंह चड्ढा व नंबरदार जगतार सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी