सुंदरकांड का पाठ कर लोक कल्याण की कामना की

शहर के निकट समाधि आश्रम मेघपुर में वीरवार को आयोजित सुंदरकांड पाठ का धार्मिक कार्यक्रम भक्तिमय वातावरण में संपन्न हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 04:02 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 04:02 PM (IST)
सुंदरकांड का पाठ कर लोक कल्याण की कामना की
सुंदरकांड का पाठ कर लोक कल्याण की कामना की

जागरण संवाददाता, नंगल: शहर के निकट समाधि आश्रम मेघपुर में वीरवार को आयोजित सुंदरकांड पाठ का धार्मिक कार्यक्रम भक्तिमय वातावरण में संपन्न हो गया। आयोजक स्वामी राजेश पुरी महाराज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दोबेटा से प्रभु श्री राम सुंदरकांड मंडली के प्रधान शीशपाल चंदेल ने गुणगान कर सावन माह के पावन दिनों में प्रभु के गुणगान का विशेष महत्व है। भजन कीर्तन के उपरांत पाठ का भोग डालकर लोक कल्याण के लिए कामना की गई।

इस मौके पर डूकली आश्रम के स्वामी हिमंता दास ने कहा कि इंसान को हमेशा अपने जीवन में द्वेष भावना से दूर रहकर समर्पण के साथ समाज की सेवा करते रहना चाहिए। बड़ों के आदर की प्रेरणा देते हुए उन्होंने यह भी कहा कि हमें सभी को योग साधना से जुड़कर प्रभु का सुमिरन करते रहना चाहिए।

इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित हुईं समाज सेविका मधु बाला, योगाचार्य आरएस राणा, रणवीर चंदेल, स्वर्णा चंदेल आदि ने सराहनीय सेवाओं के लिए स्वामी राजेश पुरी को सम्मानित करते हुए भरोसा दिलाया कि वे समाज सेवी कार्यों के लिए उनको आगे भी सहयोग जारी रखेंगे। कार्यक्रम में कश्मीरी देवी, गुरबख्श, अवतार सिंह, वासुदेव, अश्विनी जगमोहन आदि भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी