भक्तों ने किया भोले बाबा का गुणगान

महाशिवरात्रि को समर्पित निकाली जा रही प्रभातफेरियों से समूचा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 11:09 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 11:09 PM (IST)
भक्तों ने किया भोले बाबा का गुणगान
भक्तों ने किया भोले बाबा का गुणगान

जागरण संवाददाता, नंगल : महाशिवरात्रि को समर्पित निकाली जा रही प्रभातफेरियों से समूचा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। शहर के विभिन्न स्थानों पर प्रभातफेरियों का भक्ति भाव से स्वागत हो रहा है। श्री सनातन धर्म सभा की ओर से शिव मंदिर मेन मार्केट से मंगलवार को निकली प्रभातफेरी के भक्तों ने जयघोष लगा कर भोले बाबा का गुणगान किया। प्रभातफेरी का पुराना गुरुद्वारा में ब्लाक कांग्रेस प्रधान संजय साहनी, आशा साहनी, आशा शर्मा, अविनाश शर्मा, पंडित राजेंद्र शास्त्री, गुरदेव पुरी, नंद लाल संदल, अशोक महाजन, राजन साहनी, साहिल साहनी, रमेश महाजन, काकू राणा, देस राज, प्रदीप गुलाटी, सुनीता सैनी, डा. सोम दत्त पाठक, संजीव पाठक, अरुण शर्मा आदि ने स्वागत करके स्वादिष्ट लंगर प्रसाद वितरित करके भक्तों की सेवा की। इस दौरान सभा के अध्यक्ष रमेश गुलाटी व कोषाध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने स्वागत करने वालों को समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। आयोजकों ने बताया कि मंदिर में मुख्य पर्व पर 11 मार्च को चार पहर की पूजा की जाएगी जिसकी तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं। प्रभातफेरी का संगत ने किया स्वागत जागरण संवाददाता, रूपनगर: श्री शिव शक्ति प्रभात फेरी सेवा समिति रोपड़ ने स्वर्णकार शिव मंदिर सेप्रभातफेरी निकाली । प्रभातफेरी ध्वजवाहक राजू कथूरिया की अगुआई में शुरू हुई। प्रभातफेरी सबसे पहले पक्का बाग में चंद्र मोहन अग्रवाल एवं वर्मा परिवार के निवास स्थान पर पहुंची । वहां पर सभी ने भोले बाबा की महिमा का गुणगान किया। प्रभातफेरी में श्री जटेश्वर महादेव सेवा समिति के सदस्यों एवं हिदू जागृति मंच के प्रधान अमित कपूर ने भी भाग लिया। इसके बाद प्रभातफेरी अस्पताल रोड से होते हुए मंदिर में पहुंची । इस दौरान समिति के प्रधान हरमिदर पाल सिंह वालिया सहित मनोज कुमार, पंकज ढल ,हनी शर्मा, मुक्ता ओबरॉय,वर्षा रानी, कमलजीत कौर, वंदना वोहरा, रुचिका, हरबंस अरोड़ा ,विशु, मनी, अमित कपूर एवं अन्य शिव भक्त भी शामिल थे।

chat bot
आपका साथी