महाशिवरात्रि को समर्पित प्रभात फेरियों से शिवमय बना वातावरण

महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शहर में प्रभातफेरियां भक्तिमय वातावरण में जारी हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 10:17 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 10:17 PM (IST)
महाशिवरात्रि को समर्पित प्रभात  फेरियों से शिवमय बना वातावरण
महाशिवरात्रि को समर्पित प्रभात फेरियों से शिवमय बना वातावरण

जागरण संवाददाता, नंगल: महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शहर में

प्रभातफेरियां भक्तिमय वातावरण में जारी हैं। प्रभातफेरियों का जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है। बुधवार प्रात: पांच बजे शिव मंदिर मेन मार्केट से शुरू हुई प्रभातफेरी में शामिल भोले बाबा के भक्तों ने हर-हर महादेव के जयघोष लगा कर भगवान शंकर का गुणगान किया। श्री सनातन धर्म सभा नंगल की ओर से जारी प्रभातफेरी का प्रात: पहाड़ी मार्केट में समाज सेवक महेंद्र सिंह के परिवार ने स्वागत किया गया। इस दौरान भक्तजनों में प्रसाद भी वितरित किया गया। सभा के अध्यक्ष रमेश गुलाटी की अध्यक्षता में चल रही प्रभातफेरी के दौरान सभा के प्रतिनिधियों ने स्वागत करने वाले परिवार को धर्म कार्यो में सहयोग के बदले समृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर रमेश गुलाटी ने बताया कि मुख्य पर्व पर चार पहर की पूजा 11 मार्च को शिव मंदिर मेन मार्केट में की जाएगी। 12 मार्च को मंदिर में ही दोपहर 12:30 बजे अटूट लंगर लगाया जाएगा। प्रभातफेरी में संगत ने किया श्री गुरु रविदास का गुणगान जागरण संवाददाता, नंगल: श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में आयोजित प्रभातफेरियां भक्तिमय वातावरण में जारी हैं। बुधवार तड़के निकाली प्रभातफेरी में शामिल संगतों ने गुरु जी का गुणगान कर समूचे वातावरण को भक्ति रस से गुंजायमान बनाया। समाज सेवक मंजीत सिंह ने ओ ब्लाक में तथा दोबेटा कालोनी में भी कुटिया आश्रम के सदस्यों ने प्रभातफेरी का स्वागत कर भक्तजनों में चाय पकौड़े व स्वादिष्ट व्यंजन वितरित कर संगत की सेवा की। इस अवसर पर सभा के प्रधान सुरेंद्र पम्मा, महासचिव दौलत राम व कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि भक्तों में प्रभातफेरियों के प्रति बड़ा उत्साह पाया जा रहा है। आज शहर में निकाले जाने वाले नगर कीर्तन में जाने-माने संतजन पहुंच कर भक्तों को आशीर्वाद देंगे। नया नंगल के समाज सेवक बक्शी राम भक्तों का स्वागत करेंगे। प्रभातफेरी में सभा के सरदारी लाल राजनगर, मंजीत सिंह, तरसेम चंद, बिहारी लाल, सुरेंद्र कुमार, चनण सिंह, सुखवंत भसीन, अंकु, सुरजीत सिंह, निर्मल सिंह, अश्वनी कुमार, तरसेम लाल, मंगत राम आदि भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी