भगवान वाल्मीकि तीर्थ के लिए रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था

भगवान वाल्मीकि तीर्थ अमृतसर में विजय दिवस प्रोग्राम में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 10:27 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 10:27 PM (IST)
भगवान वाल्मीकि तीर्थ के लिए रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था
भगवान वाल्मीकि तीर्थ के लिए रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था

संवाद सहयोगी, रूपनगर

रूपनगर से भगवान वाल्मीकि तीर्थ अमृतसर में विजय दिवस प्रोग्राम में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था बड़े उत्साह के साथ रवाना हुआ। जिसे दलित सुरक्षा सेना के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री वीर जिला सिंह ने जबकि इसी प्रकार नूरपुरबेदी से भी श्रद्धालुओं के जत्थे को हल्का विधायक अमरजीत सिंह संदोआ के द्वारा झंडी दिखाते हुए रवाना किया गया।

इस मौके दलित सुरक्षा सेना के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री वीर जिला सिंह ने कहा कि जो श्रद्धालु बसों के द्वारा भगवान वाल्मीकि तीर्थ में विजय दिवस समागम में शामिल होने गए हैं वो सारे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं को रवाना करने व शुभकामनाएं देने के लिए विशेष रूप से पहुंचे विधायक अमरजीत सिंह संदोआ का आभार भी व्यक्त किया। इस मौके वीर जिला सिंह ने बताया कि संगठन के महिला प्रकोष्ठ से जुड़ी रजनी चनाइया को संगठन से निकाला जा रहा है। रजनी चनाइया ने पिछले समय दौरान संगठन में रहते व विजय दिवस के मौके अमृतसर में मर्यादा को भंग करने की जो कोशिश की है उसकी अनदेखी नहीं की जा सकती है जिसके लिए उन्हें संगठन से निकाला गया है। उन्होंने कहा कि संगठन से निकाली गई रजनी भविष्य में संगठन के नाम का या संगठन के पहचान पत्र का प्रयोग भी नहीं कर सकेगी। उन्होंने कहा कि अगर वो ऐसा करती हैं तो फोन नंबर 8054600692 पर सूचित किया जा सकता है। अरूण कुमार पुरी -------

chat bot
आपका साथी