आक्सीजन के सहारे 35 मरीज, सिविल में चार गुना बढ़ी सिलेंडरों की खपत

रूपनगर सिविल अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए आक्सीजन की खपत तीन से चार गुना बढ़ गई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 05:01 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 05:01 AM (IST)
आक्सीजन के सहारे 35 मरीज, सिविल में चार गुना बढ़ी  सिलेंडरों की खपत
आक्सीजन के सहारे 35 मरीज, सिविल में चार गुना बढ़ी सिलेंडरों की खपत

अजय अग्निहोत्री, रूपनगर: रूपनगर सिविल अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए आक्सीजन की खपत तीन से चार गुना बढ़ गई है। जिला अस्पताल रूपनगर में रोजाना 50 से 60 गैस सिलेंडर आ रहे हैं। जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में इस समय 30-35 मरीज ऐसे हैं जिन्हें आक्सीजन दी जा रही है। आक्सीजन को लेकर हर समय एक्सरसाइज चलती रहती है। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक पिछले 15-20 दिनों में दो बार ऐसी स्थिति आई कि आक्सीजन का स्टाक लगभग जीरो हो गया। इस बीच कोरोना वार्ड के स्टाफ ने किसी तरह समय निकाला, लेकिन भगवान का शुक्र ये रहा कि किसी मरीज की स्थिति बेकाबू नहीं हुई। जिला सदर मुकाम के अस्पताल में कोविड वार्ड में 50 बड़े और 20 छोटे आक्सीजन सिलेंडर हैं, लेकिन वार्ड में मरीजों की बढ़ती संख्या के मुताबिक वार्ड में 100 बड़े सिलेंडरों की जरूरत है। वार्ड इंचार्ज ने एसएमओ रूपनगर को इस बारे में लिखित में मांग की हुई है, लेकिन अभी तक किसी ने सुनवाई नहीं की। अगर सुनवाई होती तो 50 सिलेंडर नए वार्ड में उपलब्ध करवा दिए जाते। हर समय स्टाक में चाहिए सिलेंडर रूपनगर सिविल अस्पताल के कोरोना वार्ड में 70 से ज्यादा आसपास मरीज हैं। इनमें से 30 से 35 मरीज ऐसे हैं , जिन्हें आक्सीजन मुहैया करवाई जा रही है। पर्याप्त आक्सीजन के बिना वार्ड को चलाना मुश्किल ही नहीं बल्कि असंभव है। यानी हर समय स्टाक में आक्सीजन सिलेंडर चाहिए। घर में ही दवा लेने की आदत बदलें: डा.दविदर रूपनगर के सिविल सर्जन डा.दविदर कुमार ढांडा ने कहा कि फिलहाल स्थित नियंत्रण में है। आक्सीजन की सप्लाई और डिमांड दोनों पूरे हो रहे हैं। लोग कोरोना से बचाव रखें और कोई भी लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाएं। घर में ही दवा लेने की आदत को छोड़ दें, ये घातक हो सकती है।

chat bot
आपका साथी