पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया याद

सर्व हितकारी स्कूल में मंडल के भाजपाइयों के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय का 105 वां जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास व श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस आयोजन की अध्यक्षता मंडल प्रधान हरमिदर पाल सिंह आहलूवालिया ने की जबकि आयोजन में भाजपा जिला रूपनगर के अध्यक्ष जतिदर सिंह अठवाल विशेष रूप से शामिल हुए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 05:04 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 05:04 PM (IST)
पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया याद
पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया याद

संवाद सहयोगी, रूपनगर : सर्व हितकारी स्कूल में मंडल के भाजपाइयों के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय का 105 वां जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास व श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस आयोजन की अध्यक्षता मंडल प्रधान हरमिदर पाल सिंह आहलूवालिया ने की जबकि आयोजन में भाजपा जिला रूपनगर के अध्यक्ष जतिदर सिंह अठवाल विशेष रूप से शामिल हुए।

मंडल अध्यक्ष हरमिदर पाल सिंह आहलूवालिया व जिलाध्यक्ष जतिदर सिंह अठवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम से अनेक कार्य शुरू किए हुए हैं। इसमें जरूरतमंद परिवारों को कम दर पर उनके कारोबार के लिए कर्ज उपलब्ध करवाने की योजना प्रमुख है। इस मौके प्रदेश भाजपा आइटी सेल के सहायक कनवीनर प्रतीक आहलूवालिया सहित किसान मोर्चा के जिला प्रधान मनोहर लाल, नगर कौंसिल रूपनगर के पूर्व अध्यक्ष इंद्रसेन छतवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष चमन लाल वर्मा, बृजभूषण कपिला, मंडल महासचिव प्रेम प्रकाश, नंद किशोर भटनागर, हरदीप रैलों, कुलदीप कौर, विपन शर्मा, सोनिया शर्मा, सविता मोदी, नीरज, रोहित सुल्तान, अभिषेक अग्निहोत्री, बंत सुरेंद्र पाल, जगदीश सिंह कटली, गगन, चेतन, तेजिदर, पंकज शर्मा तथा तुषार सक्सेना मुख्य रूप से हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी