धान की खरीद से पहले श्री अखंड पाठ साहिब के डाले भोग

आढ़ती एसोसिएशन अनाज मंडी चमकौर साहिब ने मंडी में धान की खरीद सीजन की शुरुआत से पहले श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 04:14 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 04:14 PM (IST)
धान की खरीद से पहले श्री अखंड पाठ साहिब के डाले भोग
धान की खरीद से पहले श्री अखंड पाठ साहिब के डाले भोग

संवाद सूत्र, चमकौर साहिब: आढ़ती एसोसिएशन अनाज मंडी चमकौर साहिब ने मंडी में धान की खरीद सीजन की शुरुआत से पहले श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले। भोग के बाद भाई अमरीक सिंह सल्लोमाजरे वालों के कीर्तनी जत्थे ने कीर्तन किया । इस दौरान नवदीप सिंह नवी (सपुत्र मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी) ने आढ़तियों और किसानों को बधाई दी। समागम दौरान मार्केट कमेटी के चेयरमैन करनैल सिंह बजीदपुर, भट्ठा एसोसिएशन के प्रधान कुलवंत सिंह तुंग, एसोसिएशन के प्रधान नायब सिंह ओइंद और मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन सहित बहादुर सिंह तंग, बलजीत सिंह महतोत, रविदर सिंह गिल, गुरदीप सिंह फोजी, रणजीत सिंह महतोत, लखवीर सिंह भंगू, आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान मेजर सिंह मांगट, मनजीत सिंह कंग, बेला मंडी के प्रधान सुरिदर सिंह सैनी, पवित्र सिंह सैनी व गुरमेल सिंह झल्लियां कलां भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी