कापी:: महिला सिपाही से साथी कर्मचारी ने शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, केस

महिला सिपाही को शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाने और फिर विवाह करने से मना करने व धमकियां देने के आरोप में पंजाब पुलिस में तैनात के एक सिपाही संदीप सिंह वासी कंधोली थाना बस्सी पठाना जिला फतेहगढ़ साहिब के खिलाफ मोरिडा पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 11:27 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 11:27 PM (IST)
कापी:: महिला सिपाही से साथी कर्मचारी ने शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, केस
कापी:: महिला सिपाही से साथी कर्मचारी ने शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, केस

संवाद सूत्र, मोरिडा: महिला सिपाही को शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाने और फिर विवाह करने से मना करने व धमकियां देने के आरोप में पंजाब पुलिस में तैनात के एक सिपाही संदीप सिंह वासी कंधोली थाना बस्सी पठाना जिला फतेहगढ़ साहिब के खिलाफ मोरिडा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। सब इंस्पेक्टर रमनप्रीत कौर थाना सिटी मोरिडा ने बताया कि एक महिला सिपाही ने पुलिस को शिकायत दी कि वह पंजाब पुलिस में बतौर सिपाही तैनात है। उसे पति की मौत के बाद सरकार ने सहानुभूति के आधार पर सिपाही की नौकरी दी थी। इस दौरान पुलिस में सिपाही की नौकरी करने वाले संदीप सिंह से उसकी जान पहचान हो गई। उसने उसे विवाह का झांसा देकर मोरिडा में एक होटल में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। जब बाद में उसे विवाह करने के लिए कहा, तो उसने उससे दूरी बनाना शुरू कर दी और धमकियां देने लग पड़ा। पीड़िता के बयान के आधार पर मोरिडा पुलिस ने सिपाही संदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दहेज का सामान लेने आए लोगों से की मारपीट, तीन पर केस संवाद सूत्र, मोरिडा: मोरिडा- चमकौर साहिब मार्ग पर पड़ते गांव काझला में एक महिला का दहेज वापस लेने आए उसके वारिसों से मारपीट करने पर मोरिडा पुलिस ने तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। एएसआइ सुरजीत सिंह ने बताया कि अमरीक सिंह वासी बनूड़ हवेली वार्ड नंबर एक जिला मोहाली ने पुलिस को शिकायत की कि उसकी भाजी चनप्रीत कौर का विवाह सुखवीर सिंह वासी कांझला से हुआ था। विवाह के बाद दोनों में अनबन रहती थी। 27 मई 2021 को महिला मंडल फतेहगढ़ साहिब में दोनों के बीच समझौता भी करवाया गया, पर फिर भी उसकी भांजी से मारपीट की जाने लगी। इसके बाद जब महिला के वारिस ा साथियों समेत दिए गए दहेज के सामान को लेने के लिए काझलां आए, तो सुखवीर सिंह और सुखवीर सिंह की मासी के लड़के ने उनसे मारपीट की। सुखवीर सिंह ने अमरीक सिंह की उंगली भी काट डाली। एएसआइ सुरजीत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के राजीनामे की बात चल रही थी, लेकिन सिरे नहीं चढ़ी।

chat bot
आपका साथी