एक मिनट में 500 लीटर आक्सीजन पैदा कर आगे सप्लाई करेगा प्लांट

जिला सदर मुकाम के सिविल अस्पताल में आक्सीजन प्लांट लगाने की प्रक्रिया ने तेजी पकड़ ली है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 05:19 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 05:19 AM (IST)
एक मिनट में 500 लीटर आक्सीजन पैदा कर आगे सप्लाई करेगा प्लांट
एक मिनट में 500 लीटर आक्सीजन पैदा कर आगे सप्लाई करेगा प्लांट

अजय अग्निहोत्री, रूपनगर: जिला सदर मुकाम के सिविल अस्पताल में आक्सीजन प्लांट लगाने की प्रक्रिया ने तेजी पकड़ ली है। प्लांट लगने के बाद आक्सीजन सिलेंडर की लोडिग व अनलोडिग की समस्या का ही समाधान नहीं होगा, बल्कि आक्सीजन की किल्लत से मरीजों को होने वाली परेशानी का स्थायी हल हो जाएगा। प्लांट सीधा अस्पताल के वार्डों में पाइपलाइन के जरिये जुड़ेगा। प्लांट पीएसए (प्रेशर स्विंग एडसोरप्शन) करता है और इसकी क्षमता एक मिनट में 500 लीटर (लीटर प्रति मिनट) आक्सीजन पैदा कर आगे सप्लाई देने की है। यह प्लांट एसीटी संस्था सामाजिक जिम्मेदारी के तहत लगवा रही है। एसीटी संस्था से देश की 54 कंपनियां जुड़ी हैं और वह सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए काम कर रही है। संस्था का उद्देश्य हेल्थ केयर, एजूकेशन, वातावरण और वर्कफोर्स में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए काम करना है। जिला प्रशासन की सकारात्मक सोच का ही ये परिणाम है कि ऐसा प्लांट रूपनगर को मिल रहा है। पहले सिविल अस्पताल में आक्सीजन बड़े सिलेंडरों के जरिये बाहर से खरीदकर पहुंचाई जाती थी। कोरोना की दूसरी लहर जब चरम पर थी, तो रोजाना 60 से 70 सिलेंडर की खपत अस्पताल में पहुंच गई थी। अब तीसरी लहर से पहले ये आक्सीजन प्लांट स्थापित होकर काम शुरू कर देगा, तो अस्पताल में सिलेंडरों की लोडिग और अनलोडिग की मारामारी का झंझट खत्म हो जाएगा। प्रोजेक्ट की देखरेख कर रही एडीसी दीपशिखा शर्मा ने बताया कि आक्सीजन प्लांट की चारदीवारी का निर्माण चल रहा है। ऊपर शेड डाला जाएगा। आगामी कुछ दिनों में आक्सीजन प्लांट की इंस्टालेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। देश की स्टार्टअप कंपनियों द्वारा बनाई गई संस्था एसीटी यह आक्सीजन प्लांट रूपनगर सिविल अस्पताल में लगा रही है। यह एक सामाजिक बदलाव लाने के एजेंडे पर काम कर रही है। एसीटी ने देश में 100 आक्सीजन प्लांट स्थापित करने का लक्ष्य रखा है।

सोनाली गिरी, डीसी ।

chat bot
आपका साथी