देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए नंगल के कर्मचारी संगठन भी एकजुट

कर्मचारी वर्ग के विभिन्न मसलों को लेकर 26 नवंबर को कर्मचारी संगठनों की ओर से की जा रही देश व्यापी हड़ताल के समर्थन में नंगल भाखड़ा मजदूर संघ इंटक सीटू व एटक ने समर्थन दे दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 12:51 AM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 12:51 AM (IST)
देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए नंगल के कर्मचारी संगठन भी एकजुट
देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए नंगल के कर्मचारी संगठन भी एकजुट

जागरण संवाददाता, नंगल : कर्मचारी वर्ग के विभिन्न मसलों को लेकर 26 नवंबर को कर्मचारी संगठनों की ओर से की जा रही देश व्यापी हड़ताल के समर्थन में नंगल भाखड़ा मजदूर संघ इंटक, सीटू व एटक ने समर्थन दे दिया है। सोमवार को इंटक के जिला महासचिव सतनाम सिंह लादी, सीटू के महासचिव विनोद भट्टी आदि ने संयुक्त रूप से एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए कहा कि सभी कर्मचारी देशव्यापी हड़ताल में उत्साह के साथ शामिल होने की तैयारियों में जुट चुके हैं। उन्होंने बताया कि हड़ताल जायज मागों को लेकर ही की जा रही है। मागो में शामिल सभी कर्मचारियों व मजदूरों को कम से कम 21 हजार रुपये मासिक वेतन देना, रेलवे, बैंक व ऊर्जा क्षेत्र आदि बड़े सार्वजनिक संस्थानों का निजीकरण ना करना, सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना तथा अन्य ऐसी कई नीतियों के विरुद्ध भी रोष प्रदर्शन किया जाएगा जिनके कारण देश का कर्मचारी वर्ग इस समय दयनीय हालातों में जीवन निर्वाह करने को मजबूर हो चुका है। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर की हड़ताल को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत लगाई जा रही है।

इस मौके पर इंटक के जिला प्रधान इकबाल सिंह, विनोद राणा, रिमल दास, परमजीत राणा, राकेश कुमार, रणवीर राणा, द दलजीत राणा, दलवीर, प्रिंस, राकेश कुमार, विवेक द्विवेदी, सीटू के पदाधिकारी प्राणनाथ, उपेंद्र सिंह, राजा सिंह, अजय कुमार, दर्शन सिंह, रमेश लाल, जगदेव सिंह, एटक के नरसिंह, सत पाल, बृज पाल आदि ने भी एकजुटता दिखाते हुए यह ऐलान किया है कि सभी कर्मचारी संगठन हड़ताल को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देंगे।

chat bot
आपका साथी