सीमावर्ती बसदेहड़ा गांव कंटेनमेंट जोन घोषित

जागरण संवाददाता नंगल निकटवर्ती जिला ऊना की ग्राम पंचायत बसदेहड़ा में कोरोना संक्रमण के पॉजिटिव मामले आने के बाद इस गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 06:10 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 06:10 PM (IST)
सीमावर्ती बसदेहड़ा गांव कंटेनमेंट जोन घोषित
सीमावर्ती बसदेहड़ा गांव कंटेनमेंट जोन घोषित

जागरण संवाददाता, नंगल

निकटवर्ती जिला ऊना की ग्राम पंचायत बसदेहड़ा में कोरोना संक्रमण के पॉजिटिव मामले आने के बाद इस गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। ऊना के डीसी संदीप कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए यह आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए उक्त क्षेत्रों में अब तुरंत प्रभाव से आगामी आदेशों तक कर्फ्यू में ढील नहीं दी जाएगी। बसदेहड़ा गांव में वार्ड नंबर पांच व सात के 12 घरों को कंटेनमेंट जोन के दायरे में लाया गया है। ऊना प्रशासन के अनुसार इस गांव के अलावा गांव चताड़ा की दिल्ली इनक्लेव कॉलोनी में ग्राम पंचायत कैलाश नगर तथा लोअर देहलां के वार्ड नंबर एक के तीन घरों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। यहा अब कर्फ्यू में ढील नहीं दी जाएगी। बसदेहड़ा के वार्ड नंबर पांच में सात घरों को बफर जोन भी घोषित किया गया है।

chat bot
आपका साथी