पंजाब में कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार चरम पर

नंगल भाजपा ने लगाए आरोप कहा-राजनेताओं के एजेंडे पर काम कर रहे हैं प्रशासनिक अधिकारी फोटो 22 एनजीएल 12 में है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 04:54 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 04:54 PM (IST)
पंजाब में कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार चरम पर
पंजाब में कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार चरम पर

जागरण संवाददाता, नंगल: पंजाब में हालात ऐसे बन चुके हैं, जिसे देख लग रहा है कि सरकार को कोई माफिया ही चला रहा है। पुलिस सरकार की कठपुतली बनकर काम कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी श्री आनंदपुर साहिब के हलका जनप्रतिनिधि डा. परमिदर शर्मा ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि इलाके में कई प्रतिबंधित धंधे व माइनिग जैसा बड़ा कारोबार धड़ल्ले से चल रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी भी अपनी मर्यादाओं को लांघकर राजनेताओं के एजेंडे पर काम कर रहे हैं। डा. परमिदर शर्मा ने कहा कि नंगल नगर कौंसिल के चुनाव में भी खूब धक्केशाही हुई है। वोटर लिस्ट तथा अन्य जरूरी अधिसूचना जैसे कार्यों में जमकर कथित धांधली की गई है। इसके अलावा नंगल नगर कौंसिल में भी करोड़ों रुपये की एलइडी लाइटो का कथित घोटाला यह दर्शाता है कि राज्य की कांग्रेस पार्टी का भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही इस भ्रष्टाचार की जांच करवा कर इसका हिसाब लिया जाएगा। कांग्रेस ने करोड़पति विधायकों के बेटों को सरकारी नौकरियां देकर राज्य के हजारों पढ़े लिखे बेरोजगार नौजवानों का मजाक उड़ाया है। इस दौरान नंगल बीजेपी के अध्यक्ष राजेश चौधरी के अलावा डा. ईश्वर चंद्र सरदाना, मुकेश नड्ढा, दिनेश जोशी, विनायक शर्मा, महिला मोर्चा की जिला प्रधान अलका ऐरी ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनसंपर्क अभियान की शुरूआत सोमवार से कर दी है। छह जुलाई तक हर मंडल में कार्यक्रम आयोजित करने के साथ-साथ पंजाब में इमरजेंसी लगाने के दिन को काला दिवस के रूप में मनाने जैसे कार्यक्रम किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के दौरान ही भाजपा की उपलब्धियों, नीतियों का प्रचार प्रसार तथा कांग्रेस के शासन में बढ़ चुके भ्रष्टाचार, चल रहे अवैध धंधों आदि से इलाका वासियों को अवगत करवाकर पार्टी की जिम्मेदारी निभाई जाएगी। इस मौके पर किसान मोर्चा के जिला प्रधान मनोहर लाल, कंवर पोसवाल, सरपंच वीरेंद्र कुमार, रंजीत सिंह लक्की , सुभाष ऐरी, गुरनाम बैंस, गुरेंद्र बिक्की आदि भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी