नगर पंचायत के प्रधान कौड़ा ने वार्ड दस के विकास कार्यों का जायजा लिया

नगर पंचायत कीरतपुर साहिब के वार्ड नंबर 10 में विकास कार्यो के लिए वार्ड पार्षद नंबरदार तेजवीर सिंह ने प्रधान सुरिदर पाल कौड़ा को मौका ए मुआयना करवाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 05:41 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 05:41 PM (IST)
नगर पंचायत के प्रधान कौड़ा ने वार्ड दस के विकास कार्यों का जायजा लिया
नगर पंचायत के प्रधान कौड़ा ने वार्ड दस के विकास कार्यों का जायजा लिया

संवाद सूत्र, कीरतपुर साहिब : नगर पंचायत कीरतपुर साहिब के वार्ड नंबर 10 में विकास कार्यो के लिए वार्ड पार्षद नंबरदार तेजवीर सिंह ने प्रधान सुरिदर पाल कौड़ा को मौका ए मुआयना करवाया। पार्षद नंबरदार तेजवीर सिंह ने इस दौरान बताया कि उनके वार्ड की एक गली में पेवर लगने वाली है, दूसरा गंदे पानी की निकासी के लिए डाले हुए पाइप कुछ स्थानों से बंद हो जाते हैं। इसके कारण गंदा पानी गलियों में जमा हो जाता है और लोगों को अपने घरों को आने जाने के समय काफी दिक्कत आती है। इसलिए जहां जहां पाइप बंद पड़े हैं, उनकी जगह नए बड़े पाइप या उक्त स्थानों पर नालियां बनाईं जाएं, जोकि रोजाना साफ हो सकें। इसके अलावा कुछ स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें भी लगने वाली हैं। इसके अलावा जिन कामों का टेंडर हो चुका है वो पहल के आधार पर पूरा करवाने की मांग की। प्रधान ने कहा कि हलका विधायक और पंजाब विधान सभा के स्पीकर राणा कंवरपाल सिंह की हिदायत है कि हरेक वार्ड के जो विकास कार्य होने वाले हैं उनकी पार्षदों की सलाह के साथ लिस्ट बनाएं और जल्द होने वाले काम करवाए जाएं। इसके तहत ही उन्होंने पार्षद नंबरदार तेजवीर सिंह के साथ वार्ड नंबर 10 का दौरा किया। उन्होंने उक्त वार्ड के निवासियों को भरोसा दिया कि जो भी काम उनके पार्षद ने बताए हैं उनको करवाया जाएगा। इस मौके पर जेई राकेश कुमार, भुपिदर सिंह भारज पूर्व सरपंच भटोली, इकबाल सिंह उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी