कौंसिल कर्मियों की हड़ताल 31वें दिन में प्रवेश, सीटू ने संघर्ष को दिया समर्थन

नंगल नगर कौंसिल के कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल आज शनिवार को 31वें में दिन में प्रवेश कर चुकी है। शुक्रवार को पुतला फूंक प्रदर्शन के बाद शनिवार को फिर कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 06:11 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 06:11 PM (IST)
कौंसिल कर्मियों की हड़ताल 31वें दिन में प्रवेश, सीटू ने संघर्ष को दिया समर्थन
कौंसिल कर्मियों की हड़ताल 31वें दिन में प्रवेश, सीटू ने संघर्ष को दिया समर्थन

जागरण संवाददाता, नंगल : नंगल नगर कौंसिल के कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल आज शनिवार को 31वें में दिन में प्रवेश कर चुकी है। शुक्रवार को पुतला फूंक प्रदर्शन के बाद शनिवार को फिर कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। इस दौरान राज्य स्तरीय संयुक्त एक्शन कमेटी के प्रतिनिधियों आशीष कालिया, ललित कुमार, सुनील कुमार आदि ने कहा कि मांगे पूरी ना होने तक संघर्ष को जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि ठेकेदारी प्रथा के अधीन काम कर रहे कर्मचारियों का शोषण बरकरार है। मात्र आठ से दस हजार तक मिलने वाले वेतन से परिवारों का पालन पोषण में भारी मुश्किल बना हुआ है। इन हालातों में मजबूरन परेशान कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि आज भी करीब 300 कर्मचारियों ने कामकाज ठप रखकर अपने संघर्ष को आगे बढ़ाया है।

उधर धरने पर पहुंचे सीटू के पदाधिकारियों विनोद भट्टी व सुखदेव डिगवा ने कहा कि उनका संगठन चल रहे संघर्ष के साथ है। कर्मचारियों की मांगे जायज हैं। कम वेतन में गुजारा मुश्किल नहीं बल्कि असंभव है। ऐसे में पूरी तरह से ट्रेड यूनियन संगठन सीटू तथा बीबीएमबी फील्ड इंप्लाइज यूनियन संघर्ष के साथ है।

chat bot
आपका साथी