कबाड़खाना का विरोध करने पर आठ लोगों ने की जूस वाले की हत्या

शहर के किलन एरिया में कबाड़खाने का विरोध करने पर मेन मार्केट में जूस का काम करने वाले वीरेंद्र पुरी मिंटू (55) की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। हत्या की इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। अभी तक इस खूनी वारदात के आरोपितों को पकड़ा नहीं जा सका है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 06:02 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 06:02 PM (IST)
कबाड़खाना का विरोध करने पर आठ लोगों ने की जूस वाले की हत्या
कबाड़खाना का विरोध करने पर आठ लोगों ने की जूस वाले की हत्या

जागरण संवाददाता, नंगल : शहर के किलन एरिया में कबाड़खाने का विरोध करने पर मेन मार्केट में जूस का काम करने वाले वीरेंद्र पुरी मिंटू (55) की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। हत्या की इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। अभी तक इस खूनी वारदात के आरोपितों को पकड़ा नहीं जा सका है।

पुलिस के पास दर्ज करवाए बयानों में रिश्तेदार जीवन पुरी ने बताया कि गत रात्रि करीब नौ बजे उनके घर के पास चल रहे कबाड़खाना पर बैठे लोगों ने वीरेंद्र पुरी पर हमला कर दिया। हमलावरों की संख्या आठ से अधिक होने के कारण वीरेंद्र पुरी बचाव नहीं कर पाने के कारण मौके पर ही सिर पर चोट लगने के कारण बेहोश होकर गिर पड़ा। जैसे ही उसे बीबीएमबी अस्पताल ले जाया गया तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आसपास के लोगों ने बताया कि यहा चल रहा कबाड़खाना लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है। वीरेंद्र पुरी भी कई दिनों से कबाड़खाने की वजह से परेशानी पर आपत्ति व्यक्त करते हुए कबाड़खाना चलाने वालों को समझाते आ रहे थे, इस दौरान बहस भी हुई थी। आखिरकार शुक्त्रवार रात्रि कबाड़खाना चलाने वालों ने वीरेंद्र पुरी की जान ले ली।

नंगल थाना प्रभारी पवन चौधरी ने बताया कि वीरेंद्र पुरी की मौत को हत्या मानते हुए आठ लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। पाच नामजद किए जा चुके हैं जबकि तीन अज्ञात लोग भी इस वारदात में शामिल हैं। इन सभी को धर-दबोचने के लिए दविश शुरू कर दी गई है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी