खरड़-कुराली-चंडीगढ़ सिक्स लेन प्रोजेक्ट जल्द होगा शुरू

श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र के विकास हेतु लगातार किए जा रहे प्रयासों के बीच आइटी सिटी जंक्शन से खरड़-कुराली-चंडीगढ़ तक ग्रीनफील्ड नेशनल हाईवे का सिक्स लेन प्रोजेक्ट जल्द ही शुरू होगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 08:40 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 08:40 PM (IST)
खरड़-कुराली-चंडीगढ़ सिक्स लेन प्रोजेक्ट जल्द होगा शुरू
खरड़-कुराली-चंडीगढ़ सिक्स लेन प्रोजेक्ट जल्द होगा शुरू

जागरण संवाददाता, रूपनगर: श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र के विकास हेतु लगातार किए जा रहे प्रयासों के बीच आइटी सिटी जंक्शन से खरड़-कुराली-चंडीगढ़ तक ग्रीनफील्ड नेशनल हाईवे का सिक्स लेन प्रोजेक्ट जल्द ही शुरू होगा। इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार हो रही है। लोकसभा सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि

उन्होंने पूर्व में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर जन समस्याओं के मद्देनजर इस प्रोजेक्ट के महत्व के बारे में बताया था। इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री ने लिखा है कि आइटी सिटी जंक्शन से खरड़-कुराली-चंडीगढ़ तक जाने वाले करीब 31.190 किलोमीटर लंबे ग्रीनफील्ड नेशनल हाईवे की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट डीपीआर कंसल्टेंट की ओर से तैयार की जा रही है। इसी तरह आइटी सिटी जंक्शन से तेपला तक नेशनल हाईवे के सेक्शन के विकास हेतु भी डीपीआर तैयार की जा रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ट्राइसिटी के साथ लगते हाईवे डवलपमेंट प्रोजेक्ट्स को लेकर भी उनकी पंजाब सरकार के साथ उच्चस्तरीय बैठक हो चुकी है। इस पर भी जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है। सांसद ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र के विकास हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके तहत खरड़ से गुजरते एलिवेटिड रोड की भी शुरुआत की गई थी। किसानों मसले को हल नहीं करना चाहती केंद्र सरकार संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब: केंद्र सरकार किसानों का मसला हल नहीं करना चाहती और तरह- तरह के बहाने लगाकर अपना समय निकाल रही है। यह आरोप हलका आनंदपुर साहिब से लोकसभा सदस्य मनीष तिवारी ने श्री गुरु गोबिद सिंह जी के प्रकाश पर्व मौके परिवार समेत तख्त श्री केसगढ़ साहिब में नतमस्तक होने के उपरांत प्रेसवार्ता के दौरान केंद्र सरकार पर लगाए। उन्होंने कहा कि किसानों के उनके हक मिलने चाहिए और पास किए गए खेती सुधार कानून रद्द होने चाहिए। दिल्ली में किसानों के 26 जनवरी को निकाले जाने वाले ट्रैक्टर मार्च के बारे में उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान हरेक को अपनी बात शांत तरीके से कहने का हक देता है और किसान भी इसी के तहत काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट किसानों के मसले के बारे में रोजाना सुनवाई करे, ताकि इसका जल्द हल हो सके। अवैध माइनिग संबंधी उन्होंने कहा कि इस बारे में डिप्टी कमिश्नर को सख्त हिदायत दी गई है कि किसी भी हाल में जिले में अवैध माइनिग न हो। इस मौके पर उनके साथ पवन दीवान और यूथ कांग्रेस मोहाली के प्रधान कंवरबीर सिंह सिद्धू भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी