भाजयुमो स्टडी सैल उपाध्यक्ष को मित्तल ने किया सम्मानित

भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब की प्रांतीय टीम में रूपनगर से जसप्रीत सिंह जस्सा को भाजयुमो स्टडी सैल पंजाब का उपाध्यक्ष बनाया गया है

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 03:44 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 11:21 PM (IST)
भाजयुमो स्टडी सैल उपाध्यक्ष को मित्तल ने किया सम्मानित
भाजयुमो स्टडी सैल उपाध्यक्ष को मित्तल ने किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, रूपनगर : भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब की प्रांतीय टीम में रूपनगर से जसप्रीत सिंह जस्सा को भाजयुमो स्टडी सैल पंजाब का उपाध्यक्ष बनाया गया है, जिन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर कृष्णा मंदिर गांधी चौक रूपनगर में माथा टेका। इस दौरान विशेष रूप से पहुंचे पूर्व पंजाब प्रधान व पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन मोहन मित्तल ने उन्हें सम्मानित किया और पार्टी के प्रति काम करने के लिए प्रेरित किया।

इससे पहले जस्सा 2008 से 2011 तक युवा मोर्चा प्रधान रूपनगर मंडल रह चुके हैं। 2011 से 2015 तक बतौर वर्कर पार्टी के लिए काम करते रहे। 2016 में पार्टी ने बतौर स्टेट कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा पंजाब बनाया। केंद्र की ओर से बनाई गई कल्चर कमेटी का सहप्रभारी पंजाब बनाया गया। जिला नवांशहर और होशियारपुर के प्रभारी के रूप में जस्सा सिंह सेवाएं दे चुके हैं। जस्सा ने कहा कि पार्टी ने अब जो जिम्मेवारी दी है उसे तनदेही से निभाएंगे। अब वो कॉलेज और यूनिवर्सिटियों में जाकर यूथ को पार्टी के साथ जोड़ेंगे। इस मौके पर सनातन धर्म सभा के प्रधान मदन मोहन कपिला, सादी लाल, राजेश कौशल, प्रशांत पसरीचा, रजत लांबा, सचिन चोपड़ा, राकेश चोपड़ा, सौरव जैन, विपन शर्मा, रवि महेश अग्रवाल, सतीश जगोता आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी