सफाई मजदूर यूनियन पांच से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

सफाई मजदूर यूनियन ने मांगों की अनदेखी पर पांच नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने का फैसला किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 04:15 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 04:30 PM (IST)
सफाई मजदूर यूनियन पांच से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
सफाई मजदूर यूनियन पांच से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

जागरण संवाददाता, नंगल: सफाई मजदूर यूनियन ने मांगों की अनदेखी पर पांच नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने का फैसला किया है। इसके लिए यूनियन ने एक ज्ञापन नगर कौंसिल नंगल को सौंपा है। सफाई सेवकों व अन्य कर्मचारियों में शामिल कर्मचारी नेताओं कौशल कुमार, आशीष कालिया, ललित कुमार, सुनील कुमार व विजय सहोता ने बताया कि वादे के अनुसार सफाई कर्मचारियों को कांट्रैक्ट पर करने का नोटिफिकेशन जारी की गई थी, पर मई माह लेकर अब तक कर्मचारियों का मसला हल नहीं हो सका है। इसलिए फैसला लिया गया है कि यदि सरकार ने जल्द कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान नहीं किया, तो सभी कर्मचारी पांच नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे । नगर कौंसिल नंगल के प्रधान संजय साहनी को ज्ञापन सौंपने के मौके पर यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि सभी मांगें जायज हैं। इसके लिए पहले भी लगातार हड़ताल की गई थी। अब वादा पूरा न होने को लेकर दोबारा कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है।

chat bot
आपका साथी