आज सिफ सिर्फ चार घंटे देंगे पानी की सप्लाई

नंगल नगर कौंसिल कर्मचारियों की चल रही राज्यव्यापी हड़ताल सोमवार को 40वें दिन में प्रवेश कर गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 10:19 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 10:19 PM (IST)
आज सिफ सिर्फ चार घंटे देंगे पानी की सप्लाई
आज सिफ सिर्फ चार घंटे देंगे पानी की सप्लाई

जागरण संवाददाता, नंगल: नंगल नगर कौंसिल कर्मचारियों की चल रही राज्यव्यापी हड़ताल सोमवार को 40वें दिन में प्रवेश कर गई। यह हड़ताल शहरवासियों के लिए मुसीबत बन चुकी है। गंदगी के ढेरों के खत्म होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है, क्योंकि कर्मचारी लगातार इस मांग पर अड़े हुए हैं कि सभी श्रेणियों के कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को बकायदा अधिसूचना जारी करके पूरा किया जाए। इस दौरान संयुक्त एक्शन कमेटी के प्रतिनिधियों आशीष कालिया, कौशल कुमार व ललित कुमार आदि ने कहा कि यदि सभी जायज मांगें पूरी नहीं की गईं, तो आज सुबह सिर्फ पांच से नौ बजे तक पानी की सप्लाई की जाएगी। उसके बाद सारा दिन शहर में पानी सप्लाई नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों पंजाब सरकार की ओर से कर्मचारियों को पक्का करने की घोषणा का किया प्रचार तथ्यों से परे है। सच्चाई यह है कि जब कर्मचारियों ने चंडीगढ़ जाकर स्थानीय निकाय विभाग के सचिव के पास दस्तावेज देखे, तो उसमें कहीं भी ऐसा नहीं था कि संघर्ष कर रहे सभी कर्मचारियों को अधिसूचना जारी करके पक्का किया जाना है। उधर उनके समर्थन में पहुंचे कांग्रेस के पार्षदों में शामिल वरिष्ठ उपप्रधान अनीता शर्मा व सोनिया सैनी, रोजी शर्मा, इंदु बाला, मनजीत मट्टू, रूपा रानी, पूर्व पार्षद विजय कौशल, कांग्रेस महासचिव उमाकांत शर्मा, दीपक नंदा ने कहा कि हड़ताल कर रहे कर्मचारियों की मांग जायज है। इस मांग को हल करवाने के लिए संघर्ष के पक्ष में प्रस्ताव पारित करके पंजाब सरकार तथा विधानसभा के स्पीकर राणा केपी सिंह से आग्रह किया गया है। उम्मीद है कि उनकी मांग जरूर पूरा होगी । अनीता शर्मा ने कहा की हड़ताल कर रहे कर्मचारियों को जनता की परेशानी का ध्यान भी करना चाहिए तथा ऐसा हल निकाला निकाला जाना चाहिए, जिससे गंदगी से बढ़ती जा रही परेशानी हल हो सके।

chat bot
आपका साथी