21 वार्डों में होगा तिकोना मुकाबला, भाजपा- अकाली दल अलग- अलग लड़ेंगे चुनाव

पंजाब सरकार ने नगर कौंसिल व नगर पंचायत चुनाव 13 फरवरी से पहले करवाने की अधिसूचना जारी कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 11:31 PM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 11:31 PM (IST)
21 वार्डों में होगा तिकोना मुकाबला, भाजपा- अकाली दल अलग- अलग लड़ेंगे चुनाव
21 वार्डों में होगा तिकोना मुकाबला, भाजपा- अकाली दल अलग- अलग लड़ेंगे चुनाव

अजय अग्निहोत्री, रूपनगर: पंजाब सरकार ने नगर कौंसिल व नगर पंचायत चुनाव 13 फरवरी से पहले करवाने की अधिसूचना जारी कर दी है। रूपनगर नगर कौंसिल के 21 वार्डों के लिए चुनाव के इस बार बेहद रोचक होंगे। अब तक गठबंधन में चुनाव लड़ते आए अकाली दल और भाजपा इस बार अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में अलग अलग उतारेगी। इस बार मुकाबला तिकोणा तो तय है ही, कुछ वार्डों में आजाद उम्मीदवारों के उतरने के बाद मुकाबला रोचक होगा। अभी तक आम आदमी पार्टी ने इस बारे में सरगर्मी नहीं दिखाई दी है। शहर में अब तक के हालात ये हैं कि फिलहाल भाजपा और अकाली दल बादल दोनों पार्टियां मजबूत और साफ छवि वाले उम्मीदवारों के चुनाव में जुटी हुई हैं। वहीं कांग्रेस दिग्गज नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान अशोक वाही और पोमी सोनी तो ऐसे दावेदार हैं, जिनकी टिकट तो हर बार की तरह पक्की है। इस बार चुनाव लड़ने के इच्छुक कांग्रेस नेता अपने पसंदीदा वार्डों में कई हफ्तों से काम करवा रहे हैं। कांग्रेस ने भी कई वार्डों में उम्मीदवार अभी तय करने हैं। जिला शिकायत निवारण कमेटी के सदस्य चरनजीत सिंह चन्नी वार्ड नंबर 20 पिछले दो माह से भी ज्यादा समय से वार्ड में न सिर्फ सरगर्म हैं, बल्कि वार्ड में पार्षद बनने के बाद करवाए जाने प्राथमिक कार्यों को वह पहले ही निपटा रहे हैं। इसके अलावा पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान एवं हलका रूपनगर के इंचार्ज बरिदर सिंह ढिल्लों के अजीज चरनजीत सिंह चन्नी का यहां मुकाबला भाजपा के निवर्तमान पार्षद रमन जिदल के बीच होना था, पर अब अकाली दल का भी उम्मीदवार भी मैदान में आना तय है। यहां उम्मीदवार तय नई वार्डबंदी के मुताबिक वार्ड नंबर छह में भी तकरीबन उम्मीदवार पहले ही तय हैं। यहां कांग्रेस के मोहित शर्मा काफी समय से सरगर्म हैं, जबकि भाजपा ने वहां क्रिकेट कोच अश्वनी शर्मा गुगली को उतारना तकरीबन तय है। यहां आजाद उम्मीदवार के रूप में संदीप जोशी चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। इन दिग्गजों के लिए हुई मुश्किल शहर के 21 वार्डों की हुई वार्डबंदी के मुताबिक अकाली दल भाजपा के दिग्गज परमजीत सिंह माक्कड़, गुरमुख सिंह सैनी, बावा सिंह, भाजपा के रचना लांबा और प्रवीण छतवाल के पुराने वार्डों में कई इलाके कट गए हैं और कई नए इलाके जुड़े हैं। बावा सिंह, गुरमुख सिंह सैनी और परमजीत सिंह माक्कड़ जहां से चुनाव लड़ते थे, वह वार्ड महिला के लिए आरक्षित हो गए हैं। यह है आरक्षण की स्थिति नई वार्डबंदी के मुताबिक कुल 21 वार्डो में से एक, तीन ,पांच, सात, नौ, 11, 13, 15, 17, 19 नंबर वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इनमें सात और नौ एससी महिला के लिए आरक्षित हैं। वार्ड नंबर दो, चार, छह, आठ, 10, 12, 14, 16, 18 व 20 पुरुषों के लिए आरक्षित हैं। इनमें से दो और 18 एससी पुरुष के लिए आरक्षित हैं, जबकि 21 नंबर वार्ड पुरुषों के लिए अनिवार्य रूप से आरक्षित है। चुनाव को लेकर अभी हिदायतें नहीं: चड्ढा रूपनगर में आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान एडवोकेट दिनेश चड्ढा ने कहा कि चुनाव लड़ने को लेकर अभी पार्टी हाईकमान से कोई आदेश नहीं आए हैं। हम फिलहाल किसानों के संघर्ष में साथ देने में जुटे हुए हैं। नगर कौंसिल चुनाव के वार्डों की आरक्षण संबंधी सूची जारी संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब: आगामी नगर कौंसिल चुनाव संबंधी स्थानीय नगर कौंसिल के वार्डों के आरक्षण संबंधी सूची सरकार ने जारी कर दी है। सूची में शहर के वार्ड नंबर एक, तीन, पांच व सात को जरनल वर्ग की महिलाएं के लिए और चार, नौ, 10 व 13 को जरनल वर्ग के पुरुषों के लिए आरक्षित किया गया है। अनुसूचित जाति के पुरुषों के लिए छह व दो को जबकि अनुसूचित महिलाओं के लिए 11 और 12 नंबर वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इसी प्रकार बीसी वर्ग के लिए आठ नंबर वार्ड आरक्षित किया गया है।

chat bot
आपका साथी