23 मनरेगा कर्मचारी काम पर लौटे

पंजाब सरकार ने मनरेगा मुलाजिमों की सभी जायज मांगें मान ली हैं। इसके चलते जिले में आधे मनरेगा मुलाजिम ड्यूटी पर लौट आए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Aug 2021 08:33 PM (IST) Updated:Thu, 26 Aug 2021 08:33 PM (IST)
23 मनरेगा कर्मचारी काम पर लौटे
23 मनरेगा कर्मचारी काम पर लौटे

जागरण संवाददाता, रूपनगर: पंजाब सरकार ने मनरेगा मुलाजिमों की सभी जायज मांगें मान ली हैं। इसके चलते जिले में आधे मनरेगा मुलाजिम ड्यूटी पर लौट आए हैं। डिप्टी कमिश्नर सोनाली गिरी ने बताया कि जिले में मनरेगा के कुल 51 मुलाजिम काम कर रहे हैं, जिनमें से 23 काम पर लौट आए हैं। उन्होंने बताया कि आज से जिलेभर में मनरेगा अधीन सभी काम शुरू कर दिए जाएंगे। पहले मनरेगा मुलाजिमों की हड़ताल कारण प्रभावित हो रहे थे। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर विकास दिनेश वशिष्ट ने बताया कि मनरेगा कर्मचारियों की नई भर्ती प्रक्रिया भी आज से ही शुरू कर दी जाएगी, जिससे कि विकास कार्यो को पूरी रफ्तार से किया जा सके। रुके हुए काम पहल के आधार पर पूरे किए जाएंगे और नए काम भी बड़े स्तर पर आरंभ किए जाएंगे। लोगों की समस्या के हल के लिए एसडीएम को सौंपा मांगपत्र संवाद सूत्र, चमकौर साहिब: बहुजन समाज पार्टी हलका चमकौर साहिब ने तहसील दफ्तर चमकौर साहिब में काम करवाने के लिए आ रहे लोगों को पटवारियों और कानूनगो की हड़ताल के कारण आ रही समस्याओं को लेकर मांगपत्र एसडीएम के नाम पर तहसीलदार चेतन बांगड़ को सौंपा। हलका इंचार्ज राजिदर सिंह राजा ननहेड़ियां की अगुआई में मांगपत्र सौंपने मौके बसपा पंजाब के उप प्रधान हरजीत सिंह लोंगिया और हलका प्रधान नरिदर सिंह बडवाली भी मौजूद थे। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार की नालायकी के कारण आज हर वर्ग अपने हकों की लड़ाई लड़ सड़कों पर धरना दे रहा है, पर कैप्टन सरकार उनकी मांगों को नहीं मान रही है। इस कारण राज्य के लोगों की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। राज्य में 60 फीसद से भी अधिक पटवारियों के पद खाली हैं, जिनकी जगह ड्यूटी पर उपस्थित पटवारियों को अधिक सर्किल देकर काम करवाया जा रहा था। अब पटवारियों ने इस काम को करने से इन्कार कर दिया और खाली पड़े सर्किलों पर कोई भी पटवारी न होने के कारण लोगों को हर तरह के सर्टिफिकेट और अन्य काम के लिए परेशान होना पड़ रहा है। इसलिए लोगों की समस्या को हल करने के लिए कोई स्थायी हल ढूंढे कर हर जरूरी काम को निपटाया जाए। इस मौके पर सरबजीत सिंह लक्खेवाल, सूबेदार सुखदेव सिंह, सुरजीत सिंह लक्खेवाल, दर्शन सिंह चमकौर साहिब, गुरनाम सिंह पिप्पलमाजरा, गुरप्रीत सिंह भूरड़े व सरबजीत सिंह पिप्पलमाजरा भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी