श्रीमद् भागवत कथा में महाराज नीलकंठ कौशल ने किए प्रवचन

मोक्ष पंथ विश्व कल्याण ट्रस्ट द्वारा नूरपुरबेदी के हनुमान मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा महाराज नीलकंठ कौशल के मुखारविद से चल रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 09:06 PM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 09:06 PM (IST)
श्रीमद् भागवत कथा में महाराज नीलकंठ कौशल ने किए प्रवचन
श्रीमद् भागवत कथा में महाराज नीलकंठ कौशल ने किए प्रवचन

जागरण संवाददाता, रूपनगर : मोक्ष पंथ विश्व कल्याण ट्रस्ट द्वारा नूरपुरबेदी के हनुमान मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा महाराज नीलकंठ कौशल के मुखारविद से चल रही है। ट्रस्ट के प्रधान हरमिदर पाल सिंह आहलूवालिया ने बताया कि यह कथा नूरपुरबेदी के गणपति ट्रस्ट द्वारा करवाई जा रही है जोकि 16 सितंबर तक चलेगी। उसके बाद गणपति महाराज जी का विसर्जन किया जाएगा। कथा स्थान पर श्री गणपति महाराज की भव्य मूर्ति स्थापित की हुई है। हरमिदर पाल सिंह अहलूवालिया ने पंजाब के जिला रूपनगर के नूरपुरबेदी के इकबाल सिंह लालपुरा को अल्पसंख्यक आयोग भारत सरकार का चेयरमैन बनाने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब में ही नहीं पूरे हिदोस्तान में रूपनगर का नाम हुआ है। इस मौके पर आचार्य महेश गोल्डी, अश्विनी मास्टर, दर्शना, पंत चौधरी, हैरी वालिया, मनोज कुमार, दक्ष दत्त, सुनील दत्त, राज कुमार, अरुण कुमार, डा. ढंड, दविदर खेड़ी, गोपाल कृष्ण, दिनेश कुमार उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी