ओलिंपिक खेलों को समर्पित किया गया मैगजीन सैनी संसार का 42वां अंक

सैनी भवन में रविवार को काका राम सैनी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा विशेष प्रोग्राम आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र के विख्यात समाज सेवी अमरजीत सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जबकि इस प्रोग्राम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष डा. अजमेर सिंह तंबड़ द्वारा की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 04:53 PM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 04:53 PM (IST)
ओलिंपिक खेलों को समर्पित किया गया मैगजीन सैनी संसार का 42वां अंक
ओलिंपिक खेलों को समर्पित किया गया मैगजीन सैनी संसार का 42वां अंक

संवाद सहयोगी, रूपनगर : सैनी भवन में रविवार को काका राम सैनी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा विशेष प्रोग्राम आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र के विख्यात समाज सेवी अमरजीत सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जबकि इस प्रोग्राम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष डा. अजमेर सिंह तंबड़ द्वारा की गई।

प्रोग्राम का आगाज करते संस्था के अध्यक्ष डा. अजमेर सिंह तंबड़ ने संस्था द्वारा प्रकाशित किए जाने वाले सामाजिक चेतना वाले तिमाही मैगजीन सैनी संसार के 42 अंक को भी पेश किया गया। इसका विमोचन मुख्य अतिथि अमरजीत सिंह सैनी द्वारा किया गया जबकि इस बार इस मैगजीन को ओलिंपिक खेलों को समर्पित किया गया।

मुख्य अतिथि ने इस तिमाही के मैगजीन को ओलिंपिक खेलों को समर्पित करने के फैसले पर संस्था सहित मैगजीन के मुख्य संपादक डा. अजमेर सिंह तंबड़ की जहां जोरदार शब्दों में सराहना की वहीं उन्होंने हाल ही में समाप्त हुई ओलिंपिक खेलों के साथ साथ दिव्यांगों के ओलिंपिक खेलों में मेडल जीतकर भारत वर्ष का नाम विश्व भर में रौशन करने वाले सारे खिलाड़ियों को बधाई भी दी। उन्होंने लोगों को अच्छा व अपनी सभ्यता से जुड़ा साहित्य पढ़ने के लिए प्रेरित भी किया।

इस प्रोग्राम को सफल बनाने में ट्रस्टी व प्रबंधकीय कमेटी के मेंबर गुरमुख सिंह सैनी सहित कैप्टन हाकम सिंह, डा. जसवंत कौर, दविदर सिंह जटाणा, एडवोकेट राबिदर सिंह मुंदरा, बहादुरजीत सिंह, राजिदर सिंह ग्रिन, जगदेव सिंह, प्रितपाल सिंह, सुरिदर सिंह, दलजीत सिंह, डा. स्वर्ण सिंह, राजिदर सिंह ननुआं, सुखविदर सिंह देसूमाजरा, कुलदीप सिंह गोलिया, ज्ञानी ईशर सिंह, परमिदर कौर, चंद्र शेखर सैनी, प्रोफेसर प्रतिभा सैनी, प्रिसिपल राजिदर कौर आदि ने विशेष योगदान दिया।

chat bot
आपका साथी