लड़कियों की लोहड़ी मनाकर महिला सशक्तिकरण का दोहराया संकल्प

पुराना गुरुद्वारा क्षेत्र के वार्ड नंबर दो में लड़कियों की लोहड़ी मनाकर महिला सशक्तिकरण में सहयोग दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 05:14 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 05:14 PM (IST)
लड़कियों की लोहड़ी मनाकर महिला सशक्तिकरण का दोहराया संकल्प
लड़कियों की लोहड़ी मनाकर महिला सशक्तिकरण का दोहराया संकल्प

जागरण संवाददाता, नंगल: पुराना गुरुद्वारा क्षेत्र के वार्ड नंबर दो में लड़कियों की लोहड़ी मनाकर महिला सशक्तिकरण में सहयोग दिया गया। वार्ड के पूर्व पार्षद एवं ब्लाक काग्रेस नंगल के प्रधान संजय साहनी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में 75 लड़कियों को लोहड़ी पर उपहार भेंट करने के मौके पर विशेष रूप से उपस्थित हुए एसडीएम कन्नू गर्ग ने कार्यक्रम को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि लड़किया भी लड़कों से कम नहीं हैं, इसलिए महिला सशक्तिकरण के मकसद से लड़कियों की लोहड़ी मनाना एक सही कदम है। कार्यक्रम में कोरोना काल में सराहनीय योगदान देने वाले सात सफाई कर्मचारियों तथा चार एएनएम नर्सो को भी सम्मानित किया गया। इस मौके आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने गिद्दा डालकर सभी का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान संजय साहनी ने कहा कि उन्होंने विगत में महिला वर्ग के उत्थान के साथ-साथ अपने वार्ड में भी जनहित से जुड़े कायरें को समय बाद निर्धारित समय में पूरा करवाने की कोशिश की है। आगे भी जनसेवा के इस प्रयास को जारी रखा जाएगा। उन्होंने यह भी दोहराया कि वार्ड में महिलाओं के लिए अलग से जिम घर तथा ओपन जिम के अलावा गलियों, नालियों का निर्माण, स्वच्छ पेयजल की उचित सप्लाई, एलइडी लाइट लगाने, श्री गुरु रविदास मंदिर, भगवान वाल्मीकि मंदिर, हनुमान मंदिर आदि धार्मिक स्थानों के जरूरी कार्यो सहित रिकार्ड विकास पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा केपी सिंह के सहयोग से पूरा करवाया है। कार्यक्रम में नगर कौंसिल के ईओ मनजिंदर सिंह, थाना प्रभारी पवन चौधरी, नंगल ट्रक यूनियन के प्रधान प्यारा सिंह जसवाल, कांगड़ा वेलफेयर सोसायटी के कार्यकारी प्रधान डा. उमादत्त पाठक सहित शहर के गणमान्य लोगों व समाज सेवकों ने शामिल होकर लोहड़ी कार्यक्रम के जश्न को यादगारी बनाया।

chat bot
आपका साथी