वकीलों के कैबिन का किराया माफ करे सरकार: घई

रूपनगर में बार काउंसिल आफ पंजाब एंड हरियाणा चंडीगढ़ की डिसिपलनरी एंड विजिलेंस कमेटी के कोआप्टिड मेंबर एडवोकेट चरणजीत सिंह घई ने चरणजीत सिंह चन्नी से वकीलों के हक में कई मांगों को उठाया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 04:31 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 04:31 PM (IST)
वकीलों के कैबिन का किराया माफ करे सरकार: घई
वकीलों के कैबिन का किराया माफ करे सरकार: घई

संवाद सहयोगी, रूपनगर: रूपनगर में बार काउंसिल आफ पंजाब एंड हरियाणा चंडीगढ़ की डिसिपलनरी एंड विजिलेंस कमेटी के कोआप्टिड मेंबर एडवोकेट चरणजीत सिंह घई ने चरणजीत सिंह चन्नी से वकीलों के हक में कई मांगों को उठाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि वकीलों के चेंबर व कैबिनों के जो जो बिल पैंडिग हैं, उन्हें पंजाब सरकार तुरंत माफ करे। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल से कोरोना महामारी के चलते वकील खाली बैठे हैं, लेकिन चेंबर का किराया चढ़ता जा रहा है, जिसे माफ करना जरूरी हो गया है। इसके अलावा यह सुनिश्चित बनाया जाए कि भविष्य में कोई जिला प्रशासनिक अधिकारी या डीसी किसी वकील को चेंबर का किराया देने के लिए बाध्य न करे। इसके अलावा एडवोकेट वेलफेयर एक्ट जल्द से जल्द लागू किया जाए। जो नए वकील निचली अदालत से लेकर हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करने लगे हैं उन्हें वजीफे के रूप में कम से कम 20 हजार रुपया मासिक देने की व्यवस्था बनाई जाए।

chat bot
आपका साथी