चन्नी की कोठी घेरने जाते पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी के सदस्यों पर लाठी चार्ज, पानी की बौछारें कीं

मोरिंडा में मुख्यमंत्री चरणजीत जीत सिंह चन्नी की कोठी का घेराव करने पहुंचे पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी के सदस्यों पर रविवार को पुलिस ने पानी की बौछारें की व लाठी चार्ज किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 07:47 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 07:47 PM (IST)
चन्नी की कोठी घेरने जाते पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी के सदस्यों पर लाठी चार्ज, पानी की बौछारें कीं
चन्नी की कोठी घेरने जाते पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी के सदस्यों पर लाठी चार्ज, पानी की बौछारें कीं

संवाद सूत्र, मोरिडा : मोरिंडा में मुख्यमंत्री चरणजीत जीत सिंह चन्नी की कोठी का घेराव करने पहुंचे पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी के सदस्यों पर रविवार को पुलिस ने पानी की बौछारें की व लाठी चार्ज किया। पेंशन अधिकार महारैली करने के बाद मुख्य मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की कोठी की तरफ रोष मार्च करने के लिए बढ़े एनपीएस मुलाजिमों द्वारा बैरिकेड उखाड़े जाने पर पुलिस द्वारा पानी की बौछारें और लाठीचार्ज किया गया। इस दौरान कई महिला और पुरुष मुलाजिमों को चोटें लगीं और कई की पगड़ियां उतर गई। बाद में प्रशासन ने 10 दिसंबर को चंडीगढ़ अधिकारी से पैनल बैठक फिक्स करने का आश्वासन देकर उनको शांत किया।

पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी पंजाब ने दाना मंडी मोरिडा में राज्य स्तरीय पेंशन अधिकार महारैली की। राज्य कन्वीनर जसवीर सिंह तलवाड़ा, को कन्वीनर जगसीर सिंह सहोता, अजीत पाल सिंह जस्सोवाल ने बताया कि पिछली विधान सभा चुनाव दौरान कांग्रेस ने अपने चुनाव मेनिफेस्टो में एनपीएस मुलाजिमों के साथ यह वादा किया था कि हमारी सरकार आने पर पुरानी पेंशन लागू करेंगे। सरकार के साढ़े चार साल हो गए। अभी तक हमारी इस एक मात्र मांग को लेकर सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई। इस कारण उनको मोरिंडा में महारैली करनी पड़ी। अगर सरकार हमारी यह मांग नहीं मानती तो इस बार लोगों में आकर इन विधायकों को वोटें मांगनी मुश्किल कर देंगे। करमजीत सिंह तामकोट, लखविदर सिंह भौंरा, जसविदर सिंह जस्सा ने कहा कि हमारा लक्ष्य पुरानी पेंशन की बहाली है। हम अपने लक्ष्य की प्राप्ति तक लड़ते रहेंगे।

इस मौके पर कन्वीनर संजीव धुत, प्रेम सिंह ठाकुर, गुरदीप चीमा, अनिल वर्मा, गुरचरन सिंह कोटली, संत सेवक सिंह सरकारिया, गुरदयाल सिंह मान, हरप्रीत सिंह बराड़, गुरशरन सिंह, लवप्रीत सिंह रोड़ावाली, गुरतेज सिंह खेरा, सरबजीत सिंह पूनावाला, दर्शन सिंह आलीशेर, परमिदरपाल सिंह, दीदार सिंह मुद्दकी, गुलाब सिंह, सोहनलाल, सतनाम सिंह, कुलविदर सिंह, गुरविदरपाल सिंह खेड़ी, रजनीश कुमार, गवर्नमेंट टीचर यूनियन के राज्य प्रधान सुखविदर चाहल, बीएड फ्रंट राज्य प्रधान हरविदर सिंह बिलगा, आइटी सैल से सत प्रकाश, हरप्रीत उप्पल, शिवप्रीत पटियाला, बलजीत सिंह, बलजीत सिंह एससीबीसी यूनियन, ईटीटी टीचर्ज यूनियन से हरदीप सिद्धू उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी