कुलविदर सिंह बंगियां की अढाई एकड़ गेहूं की फसल जल कर राख

मोरिडा-रूपनगर मार्ग पर पड़ते गांव बंगियां में शनिवार बाद दोपहर किसान कुलविदर सिंह की गेहूं की फसल को आग लग गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 09:52 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 09:52 PM (IST)
कुलविदर सिंह बंगियां की अढाई एकड़ गेहूं की फसल जल कर राख
कुलविदर सिंह बंगियां की अढाई एकड़ गेहूं की फसल जल कर राख

संवाद सूत्र, मोरिड : मोरिडा-रूपनगर मार्ग पर पड़ते गांव बंगियां में शनिवार बाद दोपहर किसान कुलविदर सिंह की गेहूं की फसल को आग लग गई। जिस कारण उसकी अढाई एकड़ गेहूं जल कर राख हो गई। उसका लाखों का नुक्सान हो गया। आग शार्ट सर्किट के कारण लगी। हुआ वही जिस का डर था आग बुझाने वाली गाड़ी दो घंटे लेट पहुंची। तब तक एकत्र हुए लोगों की तरफ से आग पर काबू पा लिया गया था। मौके पर

पहुंचे आम आदमी पार्टी के हलका श्री चमकौर साहिब के सीनियर नेता डा चरनजीत सिंह, एनपी राणा, एडवोकेट प्रेम सिंह, केवल जोशी और रजिदर सिंह चकलां आदि का कहना है कि सरकार की नाकामी और प्रशासन की लापरवाही का भगतान किसानों को करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन की तरफ से फायर ब्रिगेड का इंतजाम मोरिडा शहर में किया होता तो शायद किसान के लाखों रुपए का नुक्सान होने से बच सकता था। उन्होंने पीड़ित किसान को 40 हजार प्रति एकड़ मुअवाजा देने की सरकार को अपील की।

chat bot
आपका साथी