नगर पंचायत कीरतपुर साहिब के प्रधान और उप प्रधान का फैसला आज

नगर पंचायत कीरतपुर साहिब के प्रधान और उप प्रधान को चुनाव आज नगर पंचायत के दफ्तर में चार बजे किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 04:01 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 09:13 AM (IST)
नगर पंचायत कीरतपुर साहिब के प्रधान और उप प्रधान का फैसला आज
नगर पंचायत कीरतपुर साहिब के प्रधान और उप प्रधान का फैसला आज

संवाद सूत्र, कीरतपुर साहिब: नगर पंचायत कीरतपुर साहिब के प्रधान और उप प्रधान को चुनाव आज नगर पंचायत के दफ्तर में चार बजे किया जाएगा। इसको लेकर नगर पंचायत के नवचयनित पार्षदों को सूचित कर दिया गया है। एसडीएम चमकौर साहिब ने पहले यह चुनाव करवाने के लिए 12 अप्रैल का दिन तय किया था, पर इसको किसी कारण से 15 अप्रैल को तय किया है। कीरतपुर साहिब के 11 वार्ड के पार्षदों को बैठक में शामिल होने संबंधी पत्र भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि नौ वार्ड के जिन विजेताओं ने आजाद लड़कर चुनाव जीता था, बाद में उन्होंने कांग्रेस को अपना लिखित समर्थन सौंपा था। उनमें से किसी एक को अध्यक्ष की कुर्सी मिल सकती है। दो सीटों पर अकाली और भाजपा के उम्मीदवार जीते हुए हैं। दूसरी तरफ प्रधान और किसने उप प्रधान बनना है, इसको लेकर लोग कई तरह के कयास लगा रहे हैं। इस पर आज विराम लग जाएगा। चर्चा ये भी है कि अध्यक्ष की कुर्सी के लिए इस समय नौ पार्षदों में से ही हलका विधायक राणा केपी सिंह के कट्टर समर्थक दो कांग्रेस नेता के नाम आगे हैं। इन दोनों में से किसी एक का अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं मौके पर इसमें अगर कोई उलटफेर होता है, तो यह अंदाजा गलत भी हो सकता है। विधानसभा चुनाव में अब तक किस नेता ने अपना समर्थन दिल से किया है, उसका भी खास ख्याल रखा जा रहा है। कीरतपुर साहिब नगर पंचायत बाकी नगर कौंसिलों से अलग इस कारण है कि क्योंकि यहां पहली बार चुनाव हुआ है।

chat bot
आपका साथी