कलश यात्रा निकाल कर शिव महापुराण कथा का शुरू किया धार्मिक कार्यक्रम

लोक कल्याण के उद्देश्य से प्रीत नगर में आयोजित शिव महा पुराण कथा के धार्मिक कार्यक्रम भक्तिमय वातावरण में शुरू हो गया। कार्यक्रम के शुभारंभ पर निकाली कलश यात्रा में भक्तजनों की ओर से किए गुणगान ने समूचे वातावरण को गूंजायमान किए रखा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 07:39 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 07:39 PM (IST)
कलश यात्रा निकाल कर शिव महापुराण कथा का शुरू किया धार्मिक कार्यक्रम
कलश यात्रा निकाल कर शिव महापुराण कथा का शुरू किया धार्मिक कार्यक्रम

जागरण संवाददाता, नंगल : लोक कल्याण के उद्देश्य से प्रीत नगर में आयोजित शिव महा पुराण कथा के धार्मिक कार्यक्रम भक्तिमय वातावरण में शुरू हो गया। कार्यक्रम के शुभारंभ पर निकाली कलश यात्रा में भक्तजनों की ओर से किए गुणगान ने समूचे वातावरण को गूंजायमान किए रखा। आदर्श बाल विद्यालय के निकट पांच दिसंबर तक चलने वाले कार्यक्रम में हिमाचल के अलसु गांव से पहुंचे संजय शास्त्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। समाज सेवक राकेश बाली, धर्म पाल बंसल, वीरेंद्र कुमार, कस्तूरी लाल बाली ने बताया कि धार्मिक कार्यक्रम में संजय शास्त्री महाराज प्रतिदिन दोपहर दो बजे से सांय पांच बजे तक वेद ग्रंथों के प्रेरणा प्रसंगों से भक्तजनों का अध्यात्मिक मार्गदर्शन करेंगे।

धार्मिक कार्यक्रम में उदगार व्यक्त करते हुए संजय शास्त्री ने कहा कि कथा में बताए उपदेशों को अपने जीवन में अपनाकर सुखी जीवन व्यतीत किया जा सकता है। बताया गया कि सभी को नि:स्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की सेवा करनी चाहिए। कथा सुनने का लक्ष्य तभी सफल हो सकता है यदि कथा के मर्म को गंभीरता से समझ कर उसके अनुसार जीवन में कार्य किया जाए।

शास्त्री जी ने कहा कि सभी को धर्म मार्ग पर चल कर जीवन में अच्छे कार्य करने चाहिए। सामाजिक समरसता को बनाए रखने तथा जरूरतमंदों की मदद करने की भावना को प्रोत्साहित करना भी मौजूदा समय की सख्त जरूरत है। प्रभु चरणों से जुड़े रह कर सभी को पूज्य श्री ने धर्म संस्कारों के अनुरूप जीवन यापन करने की प्रेरणा भी दी। इस अवसर पर प्रेम कौशल, पं. अनिल शास्त्री, योगाचार्य रछपाल राणा, सिकंदर पाल, राम पाल पाली, प्रेम सिंह, शिव कुमार शर्मा, मनीष वशिष्ट, अखिल बाली, सुशील बाली, संजीव कुमार, विजय कुमार बब्बूस, राजेश नंदा आदि सहित भारी संख्या में भक्तजनों ने प्रभु का गुणगान करके लोक कल्याण की कामना।

chat bot
आपका साथी