कान्हा के रंग में रंगी गुरु नगरी

श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व सभी मंदिरों में धूमधाम से मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 04:06 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 11:21 PM (IST)
कान्हा के रंग में रंगी गुरु नगरी
कान्हा के रंग में रंगी गुरु नगरी

संवाद सूत्र, कीरतपुर साहिब : श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व सभी मंदिरों में धूमधाम से मनाया गया। फिजिकल डिस्टेंसिग और सरकार की हिदायतों का से पालन करते हुए भक्त श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर माथा टेकने मंदिरों में पहुंचते रहे। पंडित श्री ब्रह्मानंद ने बताया कि श्री कृष्णा संसार के पालनहार हैं। सिर्फ वही हमें जीवन उद्धार का मार्ग दिखा सकते हैं। इस लिए हमें उनका स्मरण करते रहना चाहिए।

इस मौके पर उन्होंने भगवान कृष्ण की सुंदर भजन सुनाए जिसमें प्रमुख रूप से'' राधा-कृष्ण तेरे नाम का सहारा भजन गाकर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। इस दौरान सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष सुनील द्विवेदी, वरिष्ठ भाजपा नेता गिरजा शंकर द्विवेदी, भाजपा मंडल के अध्यक्ष रजनीश जोशी, युवा मंडल के अध्यक्ष अमित चावला, ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष प्रिय मोहन पंडित, सुरेश मोहन टंडन, ज्योति प्रसाद, शिव कुमार बेदी, सनी बेदी, संजय शर्मा, पंडित अशोक कुमार शारदा, अशोक बेदी, ज्ञानचंद भागीरथ, कृष्णकांत बॉबी, आशुतोष शर्मा, तरसेम लाल, लक्की चड्ढा, सुरजीत कुमार चड्ढा, विजय बजाज व जसपाल बेदी उपस्थित थे।

उधर, कीरतपुर साहिब के साथ लगते गांव कोटला पावर हाउस में भी श्री भगवान राधा कृष्ण मंदिर में मंदिर कमेटी की ओर शहरवासियों के सहयोग से श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मंदिर के पंडित जी लालचंद ने भगवान श्री कृष्ण की कथा और सुंदर लीलाओं का वर्णन किया। इस मौके पर मंदिर कमेटी के सदस्य संतोष देवी शर्मा और कांता रानी ने भगवान श्री कृष्ण के सुंदर भजन सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही झांकियां निकालने के बाद भगवान श्री कृष्ण को प्रसाद का भोग लगाया गया। इस मौके पर मंदिर कमेटी अध्यक्ष अशोक शर्मा, सचिव रमेश शर्मा, पंडित लालचंद, संतोष शर्मा, कांता रानी, मंजू बाला, विद्या देवी, बजरंग दल के अध्यक्ष मनीष गौतम, प्रवीण मलिक, रजत मेहता, नरिदर शर्मा प्रवीण बाली, मनजीत शर्मा, राज कुमार सुरजीत गौतम, पवन गौतम उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी