दीप जला व पटाखे चलाकर मनाई जन्माष्टमी

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बुधवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। पुरातन शिव मंदिर गंगूवाल में भी जन्माष्टमी हर्षोल्लास से मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 04:32 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 06:08 PM (IST)
दीप जला व पटाखे चलाकर मनाई जन्माष्टमी
दीप जला व पटाखे चलाकर मनाई जन्माष्टमी

संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बुधवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। पुरातन शिव मंदिर गंगूवाल में भी जन्माष्टमी हर्षोल्लास से मनाई गई। मंदिर के अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि रात के समय कीर्तन कर श्रद्धालुओं को प्रभु चरणों से जोड़ा गया।

उन्होंने बताया कि ठीक 11-57 पर दुनिया के पालन हार श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। मंदिर कमेटी की ओर से दीप माला कर पटाखे भी चलाए गए। इस दौरान श्रद्धालुओं को माल पूड़े, सुंड, माक्खन मिश्री का प्रसाद दिया गया। बच्चों को भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर खिलौने व टाफियां बांटी गई। इस मौके पर गोपाल शर्मा अध्यक्ष पुरातन शिव मंदिर गंगूवाल, रामजी दास मैहर सीनियर उपाध्यक्ष, महिदर पाल सिंह उपाध्यक्ष, रछपाल सिंह जनरल सेक्रेटरी, जगदीप चंद पिकू सेक्रेटरी, सचिव संजय शर्मा, शक्ति चंद कैशियर, ध्यान सिंह ज्वांइट कैशियर, सुरिदर सिंह स्टोर कीपर, तिलकराज सी मेंबर, हरचरण सिंह मेंबर, लक्की, प्रेम चंद, राम तीर्थ, सोढ़ी, बलविदर सिंह, पवन शर्मा, सुदामा शर्मा, शमशेर सिंह, जसपाल जस्सू, प्रेम चंद, महिला मंडल की अध्यक्ष गुरजीत कौर, इंदू शर्मा, नीलम शर्मा, आशा रांची, शमा रांची, पूजा शर्मा, सीमा शर्मा, राजू उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी