सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के कच्चे कर्मियों को करें पक्का

नंगल भाखड़ा मजदूर संघ इंटक साझा मोर्चा ने कर्मचारियों से संबंधित मांगो को लेकर बीबीएमबी के मुख्य कार्यालय के समक्ष गेट रैली की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 04:16 PM (IST) Updated:Wed, 09 Jun 2021 09:30 PM (IST)
सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के कच्चे कर्मियों को करें पक्का
सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के कच्चे कर्मियों को करें पक्का

जागरण संवाददाता, नंगल: नंगल भाखड़ा मजदूर संघ इंटक साझा मोर्चा ने कर्मचारियों से संबंधित मांगो को लेकर बीबीएमबी के मुख्य कार्यालय के समक्ष गेट रैली की। संघ के प्रधान सतनाम सिंह लादी, पूर्व प्रधान सुखदेव सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की मुख्य मांगों में अनुबंध के आधार पर लगे कर्मचारियों को पक्का करवाना व इस वर्ष का बनता इन्सेंटिव जल्द दिलवाना आदि को लेकर प्रयास किए गए हैं। मुख्य कार्यालय चंडीगढ़ द्वारा दोहरे मापदंड अपनाने पर उन्होंने पदोन्नत हुए कर्मचारियों को नंगल में ही एडजेस्ट करने की मांग की। अन्य मांगों में बीबीएमबी नंगल सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के कच्चे कर्मचारियों का वेतन जल्द दिलवाना, बीबीएमबी डीएवी स्कूल के स्टाफ के वेतन का भुगतान जल्द करवाना, डेलीवेज कर्मचारियों को काम दिलवाना व पक्का करना, सफाई कर्मचारियों व अन्य रिक्त पदों को जल्द भरना , मृतक कर्मचारियों को स्पोर्ट फंड जल्द जारी करवाना आदि को पूरा करवाना ही संघ का मुख्य मकसद है। उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से रुकी पदाधिकारियों के लिए फील्ड कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची को फिक्स करवा कर अलग-अलग कैटिगिरिया की पदोन्नति करवाना, बीबीएमबी के अस्पताल में पंजाब सरकार से डाक्टरों की तैनाती करवाना, अलग-अलग कैटेगरी के लिए ट्रेड टेस्ट का प्रावधान करना व कर्मचारियों के क्वार्टर में सुधार करवाना आदि मसलों का समाधान करवा कर वचनबद्धता निभाई गई है।

इस मौके पर सांझा मोर्चा के नंगल भाखड़ा मजदूर संघ इंटक संगठन के विनोद, कुमार राणा , नवीन चंद्र शर्मा, शमशेर सिंह, गोपाल कृष्ण शर्मा, शमशेर सैनी,मोहन लाल, मनोज कुमार वर्मा, परमजीत सिंह राणा, कुलदीप सिंह, दलजीत सिंह, भोले के नाथ, रणवीर राणा, विनोद कुमार सज्जन, सुरेंद्र कुमार, गौरव शर्मा, अशोक कुमार , विवेक अशोक अंगरिश, स्वराज, संजय, श्रीनिवास मैहता, बलवीर चंद भी मौजूद थे। इनके अलावा कर्मचारी संगठन बीबीएमबी आल इंप्लाइज यूनियन के हरपाल राणा जितेंद्र कुमार शुक्ला विनोद कुमार सुरेश कुमार, सफाई कर्मचारी यूनियन के अमलतास बलवीर संगेलिया दलवीर सिंह, विजय कुमार,रिमल दास, धर्मवीर, शीशपाल, रामवीर,विजयल क्की, बीबीएमबी ड्राइवर यूनियन के कमल सेन, चंद्रमोहन, संजय कुमार, राज कुमार , बीबीएमबी रेगुलर क्लेरिकल यूनियन के देव दत्त ने भी रैली में हिस्सा लिया। वहीं इस इस मौके पर विवेक , द्विेदी, मोहन लाल , शिव कुमार, बीबीएमबी क्लास फोर यूनियन के गोपाल कुमार, संदीप गुलाटी, यशपाल, पंजाब कलेरिकल यूनियन के यशपाल, विक्रम सिंह, बीबीएमबी फाइनांस कलेरिकल यूनियन के नवीन शर्मा, यशपाल, राजेश कुमार, नवजीत के अलावा बीबीएमबी रेगुलर कर्मचारियों के अलावा अनुबंध पर लगे कर्मचारी व डेलीवेज कर्मचारी भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी