कांट्रैक्ट कर्मचारियों को जल्द पक्का करे बीबीएमबी

नंग- भाखड़ा मजदूर संघ इंटक साझा मोर्चा ने अनुबंध के आधार कर्मचारियों की समस्याओं का सरकार व प्रबंधन से जल्द हल करने की मांग की है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 04:38 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 11:27 PM (IST)
कांट्रैक्ट कर्मचारियों को जल्द पक्का करे बीबीएमबी
कांट्रैक्ट कर्मचारियों को जल्द पक्का करे बीबीएमबी

जागरण संवाददाता, नंगल: नंगल- भाखड़ा मजदूर संघ इंटक साझा मोर्चा ने अनुबंध के आधार कर्मचारियों की समस्याओं का सरकार व प्रबंधन से जल्द हल करने की मांग की है। संघ के प्रधान सतनाम सिंह लादी ने बताया बीबीएमबी की 2014 की चयन प्रक्रिया में सभी मापदंडों को पूरा करते हुए स्टाफ सिलेक्शन कमेटी के जरिए विभिन्न पदों जूनियर इंजीनियर, स्टाफ नर्स, लाइनमैन, एसएसए, फायरमैन, होस्ट आपरेटर, डाइवर, वेल्डर, क्रेन आपरेटर, फिटर, मोल्डर, ड्राइवर, इलेक्ट्रिकल मिस्त्री आदि लगभग 200 पदों के लिए कर्मचारियों की भर्ती की गई थी, लेकिन अब तक इन कर्मचारियों को अभी तक पक्का नहीं किया गया है। इस बारे में समय-समय पर बीबीएमबी व अधिकारियों को बताया गया, पर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई।

उच्चाधिकारियों ने यूनियन को हर बार आश्वासन देकर भ्रम की स्थिति पैदा की, जिसके चलते अभी तक कोई हल नहीं निकल पाया है। अब इस मुद्दे को लेकर प्रशासन ने यू टर्न ले लिया है। इन अनुबंधित कर्मचारियों को नियमित करने के लिए मान्यता प्राप्त यूनियन से विचार-विमर्श किए बिना नए नियम जबरदस्ती थोपे गए हैं। भाखड़ा बांध के चीफ इंजिनियर भाखड़ा बाध कमलजीत सिंह को भी इसके बारे में अवगत कराया गया था, जिसके बाद उन्होंने बीबीएमबी के चेयरमैन को सिफारिश पत्र सौंपा था। भाखड़ा बांध जैसी परियोजना के बेहतर संचालन के लिए इन सभी कर्मचारियों की जरूरत है। जब तक यह कर्मचारी रेगुलर नहीं हो जाते, तब तक यह नई एग्रीमेंट की शतरें को जल्द रद्द किया जाना चाहिए। इस मांग को पूरा न करने की सूरत में संघर्ष की चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की पदोन्नति में देर हो रही है। जिन कर्मचारियों की पदोन्नति हुई है, उनकी भी डिमोशन कर दी गई है। इसलिए उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इस मौके पर संबंधित अनुबंध आधारित कर्मचारी सहित इंटक के कार्यकारी अध्यक्ष विनोद राणा, परमजीत सिंह, नवीन चंद्र, रणवीर राणा, शमशेर सिंह, संजय बोहत व श्रीनिवास मैहता भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी