इंटक ने कर्मचारियों की समस्याएं सुनकर हल करने का दिया भरोसा

बीबीएमबी इरीगेशन विंग के मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठन नंगल भाखड़ा मजदूर संघ इंटक के प्रधान व अन्य पदाधिकारियों ने सोमवार को नंगल हाइडल चैनल नहर पर काम करते हुए कर्मचारियों से मुलाकात की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 10:11 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 10:11 PM (IST)
इंटक ने कर्मचारियों की समस्याएं सुनकर हल करने का दिया भरोसा
इंटक ने कर्मचारियों की समस्याएं सुनकर हल करने का दिया भरोसा

जागरण संवाददाता, नंगल: बीबीएमबी इरीगेशन विंग के मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठन नंगल भाखड़ा मजदूर संघ इंटक के प्रधान व अन्य पदाधिकारियों ने सोमवार को नंगल हाइडल चैनल नहर पर काम करते हुए कर्मचारियों से मुलाकात की। इस मौके पर संघ के प्रधान सतनाम सिंह लादी, कार्यकारी प्रधान विनोद शर्मा, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हरजिंदर सिंह गजपुर व वरिष्ठ इंटक नेता गोपाल शर्मा ने बताया कि बीबीएमबी में कार्यरत कर्मचारी विशेषकर डेलीवेज कर्मचारी नहर के कई तीखे ढलानदार स्थानों पर जाकर मेहनत से काम कर रहे हैं। इसलिए इन सभी को बनता मान देना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि एक नहीं कई डेलीवेज कर्मचारी जान को जोखिम में डालकर सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इसी वजह से दशकों से लगातार चल रही नहर राजस्थान व दिल्ली तक पानी की अपूर्ति कर रही है। ऐसे में जरूरी है कि इन कर्मचारियों का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इंटक सभी डेलीवेज कर्मचारियों को पक्का करवाने की दिशा में भी प्रयास कर रही है। इंटक बीबीएमबी प्रबंधन से पुरजोर माग उठाएगी कि सभी कच्चे कर्मचारियों व डेलीवेज कर्मियों को जल्द पक्का किया जाए। जान जोखिम में डालकर काम कर रहे सभी कर्मचारियों के लिए हार्ड शिप अलाउंस, बीसीए देना आदि मागों को भी पूरा किया जाए। उन्होंने बताया कि नहर के अलग-अलग खंडों लोहांड खड्ड, कीरतपुर साहिब, बुंगा साहिब, भारतगढ़ थर्मल प्लाट आदि के कर्मचारियों से भी मुलाकात करके उनकी समस्याएं सुनी गई हैं, जिनका जल्द समाधान करवाया जाएगा। इस दौरान इंटक के नरेंद्र सिंह, गुरदीप सिंह , साउंड सिंह, गुरविंदर सिंह, सुभाष चंद्र, दर्शन सिंह, तरसेम लाल, नंद लाल, नरेश कुमार, जसवीर सिंह, मक्खन सिंह, गुरमीत सिंह, बलवीर सिंह आदि भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी