भारतीय किसान संघ पंजाब ने किसानों के हक में दिया प्रशासन को मांगपत्र

जिला प्रशासन को केंद्र सरकार के नाम भारतीय किसान संघ रूपनगर ने मांग पत्र देते हुए मांग की कि किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य देना होगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 09:13 PM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 09:13 PM (IST)
भारतीय किसान संघ पंजाब ने किसानों के हक में दिया प्रशासन को मांगपत्र
भारतीय किसान संघ पंजाब ने किसानों के हक में दिया प्रशासन को मांगपत्र

जागरण संवाददाता, रूपनगर : जिला प्रशासन को केंद्र सरकार के नाम भारतीय किसान संघ रूपनगर ने मांग पत्र देते हुए मांग की कि किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य देना होगा। इस मौके पर भारतीय किसान संघ के प्रदेश प्रधान संजीव शर्मा, जिला प्रधान अजय सोनी ने कहा कि घोषित मूल्य पर किसान की उपज की खरीद भी हो। फिर चाहे मंडी में, चाहे बाहर और चाहे सरकार खरीदें, लेकिन घोषित मूल्य से कम दाम पर खरीद को अपराध मानना होगा। ये सब केवल और केवल तब ही संभव जब इस बाबत कठोर कानून बनेगा। भारत का किसान अपने राष्ट्रीय दायित्व को भी भली-भांति समझता है। भारतीय किसान संघ द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार वह अपील करते हैं कि सकारात्मक कदम उठाया जाए। इस मौके पर एडवोकेट रमित केहर, राजेश शर्मा, अशोक कुमार मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी