नंगल में तीसरे दिन भी पनबसों का रहा चक्का जाम, प्रदर्शन

पंजाब रोडवेज व पनबस और पीआरटीसी के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर वीरवार को तीसरे दिन भी कामकाज ठप रख कर रोष प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 04:55 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 04:55 PM (IST)
नंगल में तीसरे दिन भी पनबसों का रहा चक्का जाम, प्रदर्शन
नंगल में तीसरे दिन भी पनबसों का रहा चक्का जाम, प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, नंगल : पंजाब रोडवेज व पनबस और पीआरटीसी के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर वीरवार को तीसरे दिन भी कामकाज ठप रख कर रोष प्रदर्शन किया। पंजाब रोडवेज नंगल डिपो में पूरी तरह से पनबसों का चक्का जाम करकेप्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने धरना दिया। इस दौरान संगठन के सरपरस्त बलविदर सिंह व राम दयाल ने कहा कि पंजाब सरकार ने बार-बार बैठकों में भरोसा देकर यह कहा है कि जल्द ही मुलाजिमों को पक्का किया जाएगा, लेकिन आज तक इस बारे में कोई भी नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। इससे सिद्ध होता है किसरकार की नियत में खोट है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने सत्ता में आने पर यह वादा किया था कि हर घर में पक्का रोजगार दिया जाएगा, लेकिन यह वादा हवा ही साबित हुआ है।

इस मौके पर यूनियन के प्रधान लखवीर सिंह, वाइस प्रधान मनोज लाल ने कहा कि यदि आज की कैबिनेट मीटिग में पनबस व पीआरटीसी के सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया तो सभी नेशनल हाईवे जाम करके रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के आवास का घेराव भी होगा, जिससे उत्पन्न परिणामों की जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी। प्रदर्शनकारी सभी कर्मचारी होने जा रहे विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस के बाद विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि सफल रही हड़ताल के चलते एक भी बस आज रूट पर नहीं गई है। रोष प्रदर्शन में योग राज, अमरजीत सिंह भट्टी, सुखराज सिंह, दीपक कुमार, सुच्चा सिंह, हरप्रीत सिंह, अजय कुमार, महेंद्र सिंह, जसपाल, नरेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, हरजीत सिंह, जितेंद्र सिंह, बलदेव सिंह, जगमीत सिंह, मोहन लाल, लखविदर सिंह, कुलवीर सिंह आदि भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी