पत्नी के चरित्र पर शक कर पति ने पीट प्रेस से जलाए अंग

आनंदपुर साहिब पत्नी के चरित्र पर शक करने पर पति ने उससे न सिर्फ मारपीट की बल्कि गुस्से में आकर अमानवीय अत्याचार भी किए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 06:51 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 10:20 PM (IST)
पत्नी के चरित्र पर शक कर पति ने पीट प्रेस से जलाए अंग
पत्नी के चरित्र पर शक कर पति ने पीट प्रेस से जलाए अंग

संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब: पत्नी के चरित्र पर शक करने पर पति ने उससे न सिर्फ मारपीट की, बल्कि गुस्से में आकर अमानवीय अत्याचार भी किए। उसने पत्नी के विभिन्न अंगों को गर्म प्रेस से जला दिया। पीड़िता को गंभीर हालत में भाई जैता जी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज करवा रही है। अस्पताल में दाखिल सीता देवी के पिता तरसेम लाल निवासी गांव बीकापुर ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का विवाह नवंबर 2011 में गांव मोहीवाल निवासी सीता राम पुत्र कृष्ण चंद के साथ किया था। उनका दामाद शुरू से ही हमारी लड़की के चरित्र पर शक करता था और उसकी पिटाई भी करता था। इस संबंधी बेटी ने उन्हें कई बार बताया था। बीते दिनों उनके दामाद ने सीता देवी से मारपीट कर उसके शरीर के कई अंगों को गर्म प्रेस से जला भी दिया। उनके पास गांव के व्यक्ति ने फोन किया कि उनकी बेटी को बुरी तरह से पीटा जा रहा है। जब उन्होंने जाकर अपनी बेटी के ससुराल में देखा, तो वहां पर उनकी बेटी को कमरे में बंद किया हुआ था और वह बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी। उसके शरीर पर गहरी चोटों के निशान थे, जिसके बाद उसको सिविल अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब में दाखिल करवाया गया। इस बारे में श्री आनंदपुर साहिब पुलिस थाने में शिकायत दे दी है। उधर थाना प्रमुख रुपिदर सिंह ने कहा कि अस्पताल से आई मेडिकल रिपोर्ट और लड़की के बयान के आधार पर आरोपित सीता राम के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी