राजभाषा के साथ जन-जन की भाषा भी है हिदी

नंगल राष्ट्र गौरव के नाम से विख्यात भाखड़ा-ब्यास प्रबंधन बोर्ड के तत्वावधान में संचालित भाखड़ा डैम प्रोजेक्ट ने हिदी दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को हिदी समारोह का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Sep 2020 11:05 PM (IST) Updated:Tue, 15 Sep 2020 05:07 AM (IST)
राजभाषा के साथ जन-जन की भाषा भी है हिदी
राजभाषा के साथ जन-जन की भाषा भी है हिदी

जागरण संवाददाता, नंगल: राष्ट्र गौरव के नाम से विख्यात भाखड़ा-ब्यास प्रबंधन बोर्ड के तत्वावधान में संचालित भाखड़ा डैम प्रोजेक्ट ने हिदी दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को हिदी समारोह का आयोजन किया। वैश्विक करोना महामारी से बचाव हेतू भारत सरकार एवं पंजाब सरकार द्वारा जारी हिदायतों तथा बीबीएमबी बोर्ड कार्यालय के दिशा-निर्देशों की अनुपालना करते हुए छोटे स्तर पर ही बीबीएमबी प्रशिक्षण केंद्र के सभागार में भाखड़ा बांध के मुख्य अभियंता इंजी. कमलजीत सिंह की अध्यक्षता में समारोह आयोजित किया गया। पावर विंग के हिदी अधिकारी पवन कुमार शर्मा, डीएचडी दिलशीत सिंह, चार्जमैन हरजाप सिंह एवं लिपिक देसराज ने हिदी के महत्व पर प्रकाश डाला। उपमुख्य अभियंता इंजी. हुसन लाल कंबोज ने हिदी दिवस पर केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री आरके सिंह द्वारा जारी हिदी संदेश सुनाकर सरकारी कार्य हिदी में ही करने का आग्रह किया। समारोह में इंजी. कमलजीत सिंह ने कहा कि हिंदी हमारी देश की राजभाषा होने के साथ-साथ जन-जन की भाषा है। आज हिदी संपूर्ण विश्व में सशक्त एवं प्रभावी भाषा के रूप में उभरी है, चीनी भाषा के बाद पूरे संसार में हिदी दूसरी प्रमुख भाषा है। भाखड़ा बांध प्रशासन भी हिदी के प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका निभा रहा है। भारत सरकार एवं बोर्ड कार्यालय के निर्देशों की अनुपालना करते हुए हिदी के प्रचार-प्रसार के प्रति कृत संकल्प है। हिदी सरल भाषा है जिसमें काम करना बहुत आसान है। आह्वान किया गया कि सभी हिंदी को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में अपनाएं और सरकारी कार्य हिदी में ही करने को प्राथमिकता दें। इस अवसर पर उप मुख्य अभियंता एचएल कंबोज, मोहन सिंह के अलावा अन्य अधिकारी इंजी. एसके बेदी, इंजी. अरविंद कुमार शर्मा, इंजी. महेंद्र सिंह यादव, संजीव कुमार, इंजी. नौनिहाल सिंह, इंजी. चमन लाल, संदीप जेटली, हरजाप सिंह, सुभाष चंद्र, भाग सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी