कड़ाके की ठंड ने घरों में कैद रहने को मजबूर किए लोग

शिवालिक वादियों की गोद में स्थित नंगल क्षेत्र में घनी धुंध व ठंड का प्रकोप जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 31 Dec 2019 10:25 PM (IST) Updated:Tue, 31 Dec 2019 10:25 PM (IST)
कड़ाके की ठंड ने घरों में कैद रहने को मजबूर किए लोग
कड़ाके की ठंड ने घरों में कैद रहने को मजबूर किए लोग

जासं, नंगल

शिवालिक वादियों की गोद में स्थित नंगल क्षेत्र में घनी धुंध व ठंड का प्रकोप जारी है। मंगलवार प्रात: पड़ी धुंध के कारण सड़कों पर विजीबिलिटी मात्र 30 मीटर तक रही। इससे आवागमन भी प्रभावित रहा। ठंड की वजह से सुबह कामकाज पर जाने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं निकटवर्ती हिमाचल के दुर्गम पहाड़ी इलाकों में बढ़ी ठंड के कारण यहां के मैदानी इलाकों में तापमान का ग्राफ गिरना शुरू हो चुका है। ठंड के कारण लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। वहीं एक सप्ताह पहले जहां अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक बना रहा, वहीं मंगलवार को अधिकतम 14 डिग्री व न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सड़क मार्गो पर घनी धुंध छाए रहने से वाहन चालकों को लाइटें जलाकर ही आगे बढ़ना पड़ा। कुल मिला कर धुंध तथा जमा देन वाली ठंड ने यहां के जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। दोपहर बाद करीब एक घंटे तक निकली धूप ने लोगों को कुछ राहत तो दिलाई, पर उसके बाद फिर से बादलों ने इलाके को घेर लिया। नया नंगल सेक्टर दो के मधुवन पार्क में बड़ी संख्या में लोगों ने धूप का आनंद लिया।

chat bot
आपका साथी