गेस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसरों ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री व पंजाब कांग्रेस प्रधान का फूंका पुतला

नंगल के सरकारी शिवालिक कालेज के गेस्ट फैकल्टी प्रोफेसर वर्ग की ओर से जारी रोष धरना 36वें दिन में प्रवेश कर चुका है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 06:46 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 07:08 PM (IST)
गेस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसरों ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री व पंजाब कांग्रेस प्रधान का फूंका पुतला
गेस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसरों ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री व पंजाब कांग्रेस प्रधान का फूंका पुतला

जागरण संवाददाता, नंगल : नंगल के सरकारी शिवालिक कालेज के गेस्ट फैकल्टी प्रोफेसर वर्ग की ओर से जारी रोष धरना 36वें दिन में प्रवेश कर चुका है। सोमवार को प्रदर्शनकारी प्रोफेसर वर्ग ने संघर्ष को तेज करते हुए सरकार के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, शिक्षा मंत्री परगट सिंह तथा पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के पुतले फूंक कर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने गेस्ट फैकल्टी प्रोफेसरों व पार्ट टाइम कर्मचारियों की नौकरी को सुनिश्चित बनाने की मांग की। कालेज इकाई के प्रधान जगपाल सिंह ने कहा कि गत 15- 20 वर्षों से शिक्षा के लिए सराहनीय योगदान दे रहे प्रोफेसरों को पंजाब सरकार बेरोजगार करने जा रही है। बार-बार मांग उठाने के बावजूद सरकार इस वर्ग को मात्र आश्वासन के रूप में लालीपाप ही दे रही है। उन्होंने कहा कि जब तक गेस्ट फैकल्टी प्रोफेसरों को पक्का नहीं किया जाता तब तक प्रदर्शन को जारी रखा जाएगा। पंजाब के गेस्ट फैकेल्टी प्रोफेसर वर्ग की मांगों को दरकिनार करते हुए पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे गेस्ट फैकल्टी प्रोफेसरों के संघर्ष को समर्थन देने पहुंच गए हैं जिसकी उन्होंने कड़ी निदा की है। संघर्ष को समर्थन देने पहुंचे आम आदमी पार्टी के नेता संजीव राणा ने पंजाब सरकार से मांग उठाई कि प्रोफेसर वर्ग की नौकरी को सुरक्षित किया जाए।

इस मौके पर कुल हिद किसान सभा के सदस्य रणजीत सिंह झज्ज, नरेंद्र सिंह मजारा, विजय शर्मा, आल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन हिमाचल प्रदेश तथा पंजाब स्टूडेंट यूनियन के प्रांतीय प्रधान रणबीर रंधावा तथा कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी संघर्ष को जायज बताते हुए सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की।

chat bot
आपका साथी