मछली पालन के लिए महिलाओं को दी जा रही 60 फीसद सब्सिडी दी: डा. मदन

मछली पालने के कारोबार को और उत्साहित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अधीन महिलाओं (सभी वर्गों से संबंधित) के लिए खास तौर पर 60 फीसद सब्सिडी देने की साल 2021 से 2025 तक व्यवस्था की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 04:34 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 04:34 PM (IST)
मछली पालन के लिए महिलाओं को दी जा रही 60 फीसद सब्सिडी दी: डा. मदन
मछली पालन के लिए महिलाओं को दी जा रही 60 फीसद सब्सिडी दी: डा. मदन

जागरण संवाददाता, रूपनगर: मछली पालने के कारोबार को और उत्साहित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अधीन महिलाओं (सभी वर्गों से संबंधित) के लिए खास तौर पर 60 फीसद सब्सिडी देने की साल 2021 से 2025 तक व्यवस्था की गई है। यह बातें डायरेक्टर और वार्डन मछली पालन पंजाब डा. मदन मोहन ने फिशरी डे के समागम दौरान संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने बताया कि मछली

पालन का कारोबार एक लाभदायक कारोबार है और जिसको आम महिलाएं की पहुंच तक लाने के लिए 60 फीसद सब्सिडी की व्यवस्था की गई है। सरकार ने मछली पालकों व मछली विक्रेताओं के लिए बीमा योजना में भी रिस्क रकम में बढ़ोतरी की है। इसके लिए राज्य के किसान खेतीबाड़ी के साथ साथ मछली धंधे को जरूर अपनाएं और नई सुविधाओं का लाभ जरूर प्राप्त करें। मुख्य कार्यकारी अफसर मछली पालक विभाग एजेंसी कटली रूपनगर के संजीव नंगल ने कहा कि किसी भी किस्म की मछली पालन संबंधी जानकारी लेने के लिए विभाग से जरूर संपर्क करें। इस मौके पर वाइस चेयरमेन कम सहायक डायरेक्टर मछली पालन रूपनगर सुखविदर सिंह वालिया ने विभिन्न स्कीमों संबंधी भी जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी