हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी, नहीं उठाया कूड़ा

सफाई यूनियन कीरतपुर साहिब ने अपनी मांगों को लेकर वीरवार से अपनी हड़ताल अनिश्चितकाल के लिए शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 10:13 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 10:13 PM (IST)
हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी, नहीं उठाया कूड़ा
हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी, नहीं उठाया कूड़ा

जागरण संवाददाता, रूपनगर: सफाई यूनियन कीरतपुर साहिब ने अपनी मांगों को लेकर वीरवार से अपनी हड़ताल अनिश्चितकाल के लिए शुरू कर दी है। सफाई कर्मचारियों ने पंजाब सरकार व मौजूदा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर कहा कि कि अपनी मुख्य मांगो को लेकर पूरे प्रदेश के सफाई संगठनों के आदेशों पर हड़ताल पर बैठे हैं। हड़ताल तब तक जारी रहेगी, जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता। यूनियन के अध्यक्ष जसवीर सिंह ने बताया मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी लगातार संघर्ष कर रहे हैं, पर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा। हड़ताल के दौरान शहर में कहीं भी सफाई नहीं की जाएगी। उनकी मुख्य मांगों में कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने सहित ठेकेदारी सिस्टम को बंद करना है। कोरोना वायरस महामारी के दौरान अपनी जान को जोखिम में डालकर सफाई कर्मचारी फ्रंट लाइन पर काम कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रही है। इस दौरान संगीता देवी, अमनदीप सिंह, कुलविदर सिंह, संजीव कुमार, अनुराग कुमार, विनय कुमार, करन कुमार, गुलशन कुमार, इंद्र सिंह व नरिदर सिंह भी उपस्थित थे। चमकौर साहिब के सफाई सेवकों ने शुरू की हड़ताल

संवाद सूत्र, चमकौर साहिब: नगर पंचायत चमकौर साहिब के समूह सफाई सेवक भी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। इससे पहले सफाई सेवकों ने यूनियन के प्रधान अशोक कुमार शंटू के नेतृत्व में नगर पंचायत दफ्तर में धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके अशोक कुमार ने कहा कि यहां पर 60 के करीब कच्चे मुलाजिम 12 साल से बहुत कम वेतन पर सेवाएं दे रहे हैं, पर सरकार, विभाग व प्रशासन इनकी मांगों को पूरा नहीं कर रहा है। इसलिए राज्य भर में शुरू की गई यह हड़ताल अब मांगों की पूर्ति के साथ ही समाप्त होगी। उन्होंने मांग की कि उनकी सेवाओं को तुरंत पक्का कर बनती सुविधाएं तुरंत दी जाएं।

chat bot
आपका साथी